फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Study says before car buying Indians take most test drives

कार खरीदने से ज्यादा टेस्ट ड्राइव का आनंद लेते हैं भारतीय

Wed, 27 Sep 2017 01:07 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा Updated Wed, 27 Sep 2017 01:07 PM IST
विज्ञापन
Study says before car buying Indians take most test drives

कार खरीदना लगभग हर युवा भारतीय का पहला सपना होता है। शायद इसलिए भारतीय टेस्ट ड्राइव करने के बाद ही कार खरीदने का फैसला करते हैं। हाल में जारी एक रिपोर्ट के मुताबिक, कार की टेस्ट ड्राइव लेने में भारतीय सबसे ऊपर हैं, जिसके बाद चीन, अमेरिका, जर्मनी और ब्रिटिश के लोग आते हैं। 

विज्ञापन


बेन एंड कंपनी नाम की एक संस्था ने टेस्ट ड्राइव और कारों से जुड़े कई आंकड़े जारी किए हैं, जो ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह से ऑटो मार्केट का सर्वेक्षण करती है। इस शोध का नाम द फ्यूचर ऑफ कार सेल्स इज ओमनी चैनल है। 
विज्ञापन


आंकड़ों के मुताबिक चीन और भारत के ग्राहक कार खरीदने से पहले सबसे ज्यादा पूछताछ करते हैं। लगभग 75 फीसदी लोगों ने बताया कि वह कार खरीदने से पहले कार की कंपनी, मॉडल और कीमत के बारे में पता कर लेते हैं। जिसके बाद ही वब डीलर के पास जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: न्‍यू स्‍कोडा रैपिड: अभ्‍यास योग से सफलता की तलाश

रिपोर्ट में बताया गया है कि खरीदने से पहले लोग कार के बारे में ऑनलाइन पता करते हैं, लेकिन कार खरीदने के लिए वह ऑफ-लाइन जाना ज्यादा पसंद करते हैं। साथ ही कार खरीदने के मामले में यूएस के लोग जल्दी फैसला करते हैं। वहीं विकसित देशों में युवा कार खरीदने से पहले काफी सोचते हैं, जबकि चीन और भारत में ऐसा नहीं है। साथ ही नॉन-प्रीमियम सेग्मेंट में यूजर सबसे ज्यादा टेस्ट ड्राइव करते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed