{"_id":"59cb49cf4f1c1bab538b49dc","slug":"study-says-before-car-buying-indians-take-most-test-drives","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार खरीदने से ज्यादा टेस्ट ड्राइव का आनंद लेते हैं भारतीय","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
कार खरीदने से ज्यादा टेस्ट ड्राइव का आनंद लेते हैं भारतीय
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा
Updated Wed, 27 Sep 2017 01:07 PM IST
विज्ञापन
कार खरीदना लगभग हर युवा भारतीय का पहला सपना होता है। शायद इसलिए भारतीय टेस्ट ड्राइव करने के बाद ही कार खरीदने का फैसला करते हैं। हाल में जारी एक रिपोर्ट के मुताबिक, कार की टेस्ट ड्राइव लेने में भारतीय सबसे ऊपर हैं, जिसके बाद चीन, अमेरिका, जर्मनी और ब्रिटिश के लोग आते हैं।
विज्ञापन
बेन एंड कंपनी नाम की एक संस्था ने टेस्ट ड्राइव और कारों से जुड़े कई आंकड़े जारी किए हैं, जो ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह से ऑटो मार्केट का सर्वेक्षण करती है। इस शोध का नाम द फ्यूचर ऑफ कार सेल्स इज ओमनी चैनल है।
विज्ञापन
आंकड़ों के मुताबिक चीन और भारत के ग्राहक कार खरीदने से पहले सबसे ज्यादा पूछताछ करते हैं। लगभग 75 फीसदी लोगों ने बताया कि वह कार खरीदने से पहले कार की कंपनी, मॉडल और कीमत के बारे में पता कर लेते हैं। जिसके बाद ही वब डीलर के पास जाते हैं।
विज्ञापन
पढ़ें: न्यू स्कोडा रैपिड: अभ्यास योग से सफलता की तलाश
रिपोर्ट में बताया गया है कि खरीदने से पहले लोग कार के बारे में ऑनलाइन पता करते हैं, लेकिन कार खरीदने के लिए वह ऑफ-लाइन जाना ज्यादा पसंद करते हैं। साथ ही कार खरीदने के मामले में यूएस के लोग जल्दी फैसला करते हैं। वहीं विकसित देशों में युवा कार खरीदने से पहले काफी सोचते हैं, जबकि चीन और भारत में ऐसा नहीं है। साथ ही नॉन-प्रीमियम सेग्मेंट में यूजर सबसे ज्यादा टेस्ट ड्राइव करते हैं।