फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Study Highest risk of death from heart diseases in Asia, Europe and Africa, high blood pressure main reason

अध्ययन: एशिया, यूरोप और अफ्रीका में हृदय रोगों से मौत का सबसे ज्यादा खतरा, उच्च रक्तचाप, प्रदूषण मुख्य कारण

Wed, 13 Dec 2023 07:58 AM IST
यशोधन शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: यशोधन शर्मा Updated Wed, 13 Dec 2023 07:58 AM IST
सार

शोधकर्ताओं ने 21 क्षेत्रों के आंकड़ों का विश्लेषण करने के बाद पाया कि हृदय रोगों के कारण वैश्विक स्तर पर मौत के मामले 1990 में एक करोड़ 24 लाख से बढ़कर 2022 में एक करोड़ 98 लाख हो गए जो इस प्रकार की बीमारियों की उच्च दर को दर्शाता है।

विज्ञापन
Study Highest risk of death from heart diseases in Asia, Europe and Africa, high blood pressure main reason
हृदय रोग - फोटो : istock

विस्तार

एशिया, यूरोप और अफ्रीका के देशों में हृदय संबंधी बीमारियों के कारण मौत का खतरा सबसे अधिक होने का अनुमान है। उच्च रक्तचाप, बढ़ा हुआ कोलेस्ट्रॉल, आहार संबंधी जोखिम और वायु प्रदूषण इसके मुख्य कारणों में शामिल हैं।

विज्ञापन


शोधकर्ताओं ने 21 क्षेत्रों के आंकड़ों का विश्लेषण करने के बाद पाया कि हृदय रोगों के कारण वैश्विक स्तर पर मौत के मामले 1990 में एक करोड़ 24 लाख से बढ़कर 2022 में एक करोड़ 98 लाख हो गए जो इस प्रकार की बीमारियों की उच्च दर को दर्शाता है।
विज्ञापन


नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ और अमेरिका स्थित वाशिंगटन विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट फॉर हेल्थ मेट्रिक्स एंड इवैल्यूएशन (आईएचएमई) के शोधकर्ताओं ने कहा कि यह संख्या वैश्विक जनसंख्या वृद्धि और उम्र बढ़ने तथा रोके जा सकने वाले चयापचय, पर्यावरण एवं व्यवहार संबंधी जोखिमों के योगदान को भी दर्शाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन क्षेत्रों में पाई गई सबसे अधिक मृत्यु दर
शोधकर्ताओं ने कहा कि प्रति एक लाख लोगों पर उच्च रक्तचाप के कारण सबसे अधिक मृत्यु दर मध्य एशिया, पूर्वी यूरोप, उत्तरी अफ्रीका और पश्चिम एशिया के क्षेत्रों में पाई गई। आहार संबंधी जोखिम के कारण हृदय रोग की दर सबसे अधिक मध्य एशिया, ओशिनिया और उत्तरी अफ्रीका एवं प.एशिया के कुछ हिस्सों में पाई गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed