फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Study Corona remain in lungs of infected patient two years experts said this is case like HIV

Study: संक्रमित रोगी के फेफड़ों में दो साल तक रह सकता है कोरोना, विशेषज बोले- यह एचआईवी जैसा मामला

Tue, 12 Dec 2023 07:50 AM IST
यशोधन शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: यशोधन शर्मा Updated Tue, 12 Dec 2023 07:50 AM IST
सार

संक्रमित होने के एक से दो सप्ताह बाद सार्स सीओवी-2 वायरस का आमतौर पर ऊपरी श्वसन नली में पता नहीं चल पाता, लेकिन कुछ वायरस संक्रमण पैदा करने के बाद शरीर में गुप्त और अज्ञात तरीके से बने रहते हैं।

विज्ञापन
Study Corona remain in lungs of infected patient two years experts said this is case like HIV
Corona - फोटो : social media

विस्तार

कोरोना वायरस संक्रमित के फेफड़ों में करीब दो साल रह सकता है। यह दावा एक चिकित्सा अध्ययन में सामने आया है, जो नेचर इम्यूनोलॉजी जर्नल ने प्रकाशित किया है। अध्ययन के अनुसार, कोविड-19 का कारण बनने वाला वायरस सार्स सीओवी-2 कुछ व्यक्तियों के फेफड़ों में संक्रमण के बाद 18 से 24 महीने तक रह सकता है।

विज्ञापन


संक्रमित होने के एक से दो सप्ताह बाद सार्स सीओवी-2 वायरस का आमतौर पर ऊपरी श्वसन नली में पता नहीं चल पाता, लेकिन कुछ वायरस संक्रमण पैदा करने के बाद शरीर में गुप्त और अज्ञात तरीके से बने रहते हैं। भले ही यह ऊपरी श्वसन पथ या रक्त में अवांछनीय रहता है। यह एचआईवी के मामले जैसा है, जो कुछ प्रतिरक्षा कोशिकाओं में गुप्त रहता है और किसी भी समय पुनः सक्रिय हो सकता है।
विज्ञापन


एनके कोशिकाओं की संक्रमण नियंत्रण रखने में अहम भूमिका
प्रो मुलर-ट्रुटविन ने कहा कि जन्मजात प्रतिरक्षा की सेलुलर प्रतिक्रिया का सार्स सीओवी 2 संक्रमणों में बहुत कम अध्ययन किया गया है। फिर भी लंबे समय से ज्ञात है कि एनके कोशिकाएं वायरल संक्रमण को नियंत्रित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। पशु मॉडलों के जैविक नमूनों के विश्लेषण में पाया कि फेफड़ों में लगातार बने रहने वाले वायरस की मात्रा मूल सार्स सीओवी 2 स्ट्रेन की तुलना में ओमिक्रॉन स्ट्रेन के लिए कम थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed