फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   students will read Article 370 In NCERT 12th book 

NCERT 12वीं की किताब में छात्र पढ़ेंगे अनुच्छेद 370 को हटाया जाना

Tue, 21 Jul 2020 04:22 AM IST
अवधेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: अवधेश कुमार Updated Tue, 21 Jul 2020 04:22 AM IST
विज्ञापन
students will read Article 370 In NCERT 12th book 
अनुच्छेद 370 - फोटो : अमर उजाला
12वीं कक्षा के राजनीति विज्ञान की किताब में 2020 सत्र से छात्र अनुच्छेद 370 भी पढ़ेंगे। इसमें बताया गया है कि अनुच्छेद 370 से देश को क्या नुकसान हुआ। किताब में यह भी लिखा है कि महबूबा मुफ्ती के नेतृत्व वाली सरकार के कार्यकाल में सबसे अधिक आतंकवाद व अलगाववाद को बढ़ावा मिला। केंद्र सरकार ने 5 अगस्त 2019 को जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 को हटाया था।
विज्ञापन

 
पॉलिटिकल साइंस की किताब में क्षेत्रीय आकांक्षाएं विषय का अध्याय है। इसी में अनुच्छेद 370 के बारे में लिखा गया है। इसमें बताया गया है कि अनुच्छेद 370 के चलते ही जम्मू-कश्मीर के लोगों दोहरी नागरिकता मिलती थी। पड़ोसी देश पाकिस्तान जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद को बढ़ावा देता रहा। 1990 में कश्मीरी पंडितों को कश्मीर से जाना पड़ा। राज्य सरकारें आतंकवाद को बढ़ावा देती रहीं। 
विज्ञापन


वर्षों तनाव की स्थिति रही। 1947 में आजादी से पहले कश्मीर के एक बड़े हिस्से को पाकिस्तान ने जबरदस्ती कब्जा कर लिया। इसे पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर कहते हैं। जबकि यह मूल रूप से भारत का अंग है। भाजपा सरकार ने एक देश एक कानून के तहत अनुच्छेद 370 को हटाया है। अब जम्मू-कश्मीर और लद्दाख केंद्र शासित प्रदेश हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed