{"_id":"5b50f0014f1c1b36748b5d6a","slug":"students-strike-in-manipur-school-college-market-closed","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रों की हड़ताल से मणिपुर में जनजीवन अस्त-व्यस्त, स्कूल-कॉलेज, बाजार रहे बंद ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
छात्रों की हड़ताल से मणिपुर में जनजीवन अस्त-व्यस्त, स्कूल-कॉलेज, बाजार रहे बंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंफाल
Updated Fri, 20 Jul 2018 02:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुलपति को हटाने की मांग में मणिपुर विश्वविद्यालय छात्र संघ की अपील पर 48 घंटे की हड़ताल के दूसरे दिन भी राज्य में सामान्य जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा। इस दौरान शैक्षणिक संस्थान, बाजार, सरकारी व गैर-सरकारी दफ्तर बंद रहे। पुलिस ने बृहस्पतिवार को इस बात की जानकारी दी।
विज्ञापन
प्रदर्शनकारियों ने राज्य के तमाम इलाकों में सड़कों पर अवरोधक लगा रखे हैं। नतीजतन सड़कों पर वाहन नजर नहीं आए। मुख्यमंत्री के बंगले के अलावा राजभवन और उच्च सुरक्षा वाले तमाम क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत कर दी गई है।
विज्ञापन
कुछ छात्रों ने बीती 16 व 17 जुलाई को जबरन राजभवन, सचिवालय और भाजपा के प्रदेश मुख्यालय में घुसने का प्रयास किया था। उसके बाद इलाके में भारी तादाद में सुरक्षा बल के जवानों को तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन