{"_id":"5c46394fbdec220c0c320e16","slug":"students-older-than-25-years-can-give-iit-exam","type":"story","status":"publish","title_hn":"25 वर्ष से ज्यादा उम्र के छात्र भी दे सकते हैं आईआईटी की परीक्षा, सुप्रीम कोर्ट ने दी अनुमति","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
25 वर्ष से ज्यादा उम्र के छात्र भी दे सकते हैं आईआईटी की परीक्षा, सुप्रीम कोर्ट ने दी अनुमति
Tue, 22 Jan 2019 02:57 AM IST
संदीप भट्ट
राजीव सिन्हा, नई दिल्ली
राजीव सिन्हा, नई दिल्ली
Published by: संदीप भट्ट
Updated Tue, 22 Jan 2019 02:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को 25 वर्ष से अधिक उम्र वाले छात्रों को आईआईटी जेईई मेन और एडवांस परीक्षा 2019 में बैठने की इजाजत दे दी है। सुप्रीम कोर्ट ने यह निर्णय कुछ छात्रों की याचिका पर दिया है। चीफ जस्टिस रंजन गोगई की अध्यक्षता वाली दो सदस्यीय पीठ ने ए बालासुब्रमण्यम व अन्य छात्रों द्वारा दायर इस याचिका पर विचार करने का निर्णय लिया है। पीठ ने इस याचिका को एमबीबीएस कोर्स में दाखिले के लिए होने वाली नीट परीक्षा में अधिकतम उम्र को चुनौती देने वाली याचिका के साथ सुनवाई करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
पीठ ने कहा है कि आईआईटी जेईई मेन और एडवांस परीक्षा 2019 में 25 वर्ष से अधिक उम्र के छात्र शामिल हो सकते हैं। हालांकि पीठ ने कहा है कि यह अंतरिम व्यवस्था होगी। इस मामले के अंतिम निपटारे पर आगे का भविष्य निर्भर करेगा। पीठ ने नेशनल टेस्टिंग एजेंसी को एक हफ्ते के लिए अपना पोर्टल खोलने का निर्देश दिया है जिससे कि छात्र आईआईटी जेईई मेन और एडवांस परीक्षा 2019 के लिए आवेदन कर सकें। साथ ही पीठ ने इस याचिका पर केंद्र सरकार और नेशनल टेस्टिंग एजेंसी को नोटिस जारी कर जवाब दाखिल करने के लिए कहा है।
विज्ञापन
सनद रहे कि जलालुद्दीन सहित करीब 170 ने याचिका दायर कर नीट परीक्षा में सामान्य वर्ग के छात्रों के लिए अधिकतम आयु 25 वर्ष और एससी-एसटी के लिए अधिकतम आयु 30 वर्ष करने को चुनौती दी थी। उस मामले में भी सुप्रीम कोर्ट ने 25 वर्ष से अधिक उम्र के छात्रों को अस्थाई तौर पर परीक्षा में शामिल होने की इजाजत दे दी थी। अब आईआईटी परीक्षा में भी अधिकतम उम्र की वैधता को चुनौती दी गई है। अब सुप्रीम कोर्ट दोनों ही याचिका पर एकसाथ सुनवाई करेगा।
विज्ञापन