{"_id":"5acb71ec4f1c1bb5588b4600","slug":"students-of-invertis-university-arrived-at-big-fm-learned-to-become-rj-quality","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बिग FM पहुंचे इन्वर्टिस के छात्र, सीखे RJ बनने के गुण","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
बिग FM पहुंचे इन्वर्टिस के छात्र, सीखे RJ बनने के गुण
Advertorial
Updated Tue, 15 May 2018 02:43 PM IST
विज्ञापन
इन्वर्टिस के छात्र
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंवर्टिस विश्वविद्यालय के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग (Journalism & Mass Communication University) के विद्यार्थियों ने 92.7 बिग एफ.एम, बरेली में औद्योगिक भ्रमण किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने रेडियो के नए व विभिन्न पहलुओं की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। बिग एफ.एम पहुंच कर विद्यार्थी वहां के स्टेशन हेड और आर.जे जीशान से मिले साथ ही वहाँ के 'रिकॉर्डिंग स्टूडियो' का भी भ्रमण किया जिससे वे रिकॉर्डिंग की तकनीकों व तरीको से अवगत हुए।
छात्रो ने आर.जे जीशान से विभिन्न प्रकार के प्रश्न भी पूछे जिसके उत्तर उन्होंने अपने अनुभवों को सांझा करते हुए बड़े ही रोचक अंदा में दिए। उन्होंने बताया कि कैसे किसी भी कार्यक्रम को श्रोताओं तक पहुंचाने से पहले अनेक लोगो की मेहनत होती है, रिसर्च टीम से लेकर स्क्रिप्ट राइटर तक एक प्रोग्राम को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाते हैं। उसके बाद ही आर.जे अपनी आवाज देकर सबकी मेहनत को एक सफल रूप देता है।
विज्ञापन
छात्रो ने आर.जे जीशान से विभिन्न प्रकार के प्रश्न भी पूछे जिसके उत्तर उन्होंने अपने अनुभवों को सांझा करते हुए बड़े ही रोचक अंदा में दिए। उन्होंने बताया कि कैसे किसी भी कार्यक्रम को श्रोताओं तक पहुंचाने से पहले अनेक लोगो की मेहनत होती है, रिसर्च टीम से लेकर स्क्रिप्ट राइटर तक एक प्रोग्राम को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाते हैं। उसके बाद ही आर.जे अपनी आवाज देकर सबकी मेहनत को एक सफल रूप देता है।
विज्ञापन
दिन के हर पहर की एक अलग मांग होती है
इन्वर्टिस के छात्र
उन्होंने छात्रों से कहा कि दिन के हर पहर की एक अलग मांग होती है, उनकी रिसर्च टीम अपने श्रोता को समझ कर उनकी इच्छा और माँग के अनुसार ही पूरे दिन को कई अलग कार्यक्रमों और गीतों में बांट देती है। साथ ही उन्होंने छात्रों को बताया कि इस कॉम्पिटिशन के समय मे अपनी एक अलग जगह बनाने की जरूरत है जिसके लिये एक अलग लहज़े के साथ ही नवीनतम तकनीको की जानकारी भी आवश्यक है। उन्होंने विद्यार्थियों को 'वॉइस मोडयूलेशन' के लिए विभिन्न सुझाव भी दिए।
मीडिया जगत में जगह बनाने के लिए किताबी ज्ञान के साथ प्रैक्टिकल ज्ञान होना बहुत आवश्यक है
इन्वर्टिस के छात्र
इस भ्रमण का नेतृत्व पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के प्रदीपता घोष एवं अंकिता भाटिया ने किया। भ्रमण से लौटने के पश्चात विभागाध्यक्ष आशीष चैटर्जी ने सभी विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी छात्रो का दायित्व है कि विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित शैक्षिक और औद्योगिक भ्रमण का पूरा लाभ उठाएं क्योंकि मीडिया जगत में जगह बनाने के लिए किताबी ज्ञान के साथ प्रैक्टिकल ज्ञान होना बहुत आवश्यक है।
-Advertorial
-Advertorial