{"_id":"5dc1cb9e8ebc3e5b683cece0","slug":"student-shot-dead-by-friend-over-video-game-dispute-in-tamil-nadu","type":"story","status":"publish","title_hn":"तमिलनाडुः वीडियो गेम के विवाद में 18 साल के छात्र को उसके दोस्त ने मारी गोली","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
तमिलनाडुः वीडियो गेम के विवाद में 18 साल के छात्र को उसके दोस्त ने मारी गोली
Wed, 06 Nov 2019 12:53 AM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Wed, 06 Nov 2019 12:53 AM IST
विज्ञापन
पिस्टल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई के 48 किमी दक्षिण वेंकटमंगलम में मंगलवार को 18 वर्षीय छात्र की कथित तौर पर उसके दोस्त ने सिर में गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी दोस्त ने मोबाइल वीडियो गेम खेलने के दौरान हुए विवाद के चलते इस खौफनाक घटना को अंजाम दिया ।
विज्ञापन
पुलिस को आशंका है कि आरोपी युवक ने दोस्त की हत्या करने के लिए देसी पिस्टल का इस्तेमाल किया। जानकारी के अनुसार संदिग्ध विजय कुमार (23) और उसका दोस्त मुकेश कुमार चेन्नई के एक निजी कॉलेज में द्वितीय वर्ष के पॉलिटेक्निक के छात्र थे। पुलिस का मानना है कि गोलीकांड की घटना से पहले दोनों वीडियो गेम खेल रहे थे और इसी दौरान किसी बात पर आपस में विवाद करने लगे।
विज्ञापन
मुकेश का भाई उदय कुमार जो कि अपने घर के बाहर खड़ा था उसे अचानक गोली चलने की आवाज सुनाई दी। वह जल्दी अपने घर की ओर भागा तभी घर के अंदर देखता है कि उसका भाई खून से लथपत लेटा है। विजय कुमार जो मुकेश के साथ वीडियो गेम खेल रहा था वह मौके से पिस्टल के साथ भाग निकला। उदयकुमार ने बताया कि घर से भागते वक्त विजय के हाथ में पिस्टल थी।
विज्ञापन
बता दें कि इससे पहले भी मोबाइल वीडियो गेम खेलने के चक्कर में कई युवाओं की जान जा चुकी है।