फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Student found unconscious in Jadavpur University campus dies

West Bengal: जादवपुर विश्वविद्यालय की छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिसर में मिली थी बेहोश

Fri, 12 Sep 2025 01:43 AM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Fri, 12 Sep 2025 01:43 AM IST
सार

जादवपुर विश्वविद्यालय परिसर में एक छात्रा की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है। वह विश्वविद्यालय परिसर में एक जलाशय के किनारे बेहोशी की हालत में मिली थी। उसके साथी और विश्वविद्यालय के कर्मचारी उसे लेकर अस्पताल पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 
 

विज्ञापन
Student found unconscious in Jadavpur University campus dies
जादवपुर विश्वविद्यालय - फोटो : एएनआई

विस्तार

जादवपुर विश्वविद्यालय (जेयू) की एक छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वह बृहस्पतिवार रात विश्वविद्यालय परिसर में बेहोशी की हालत में मिली थी। विश्वविद्यालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि छात्रा को अस्पताल ले जाया गया। लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

विज्ञापन


मृतक स्नातक स्तर पर अंग्रेजी तृतीय वर्ष की छात्रा थी। वह विश्वविद्यालय परिसर में एक जलाशय के किनारे बेहोशी की हालत में मिली थी। विश्वविद्यालय के एक अन्य अधिकारी ने बताया कि छात्रा शाम को जलाशय के पास अपने सहपाठियों के साथ बातचीत कर रही थी। उन्होंने बताया कि फिलहाल घटना के पीछे की परिस्थितियां स्पष्ट नहीं हैं। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: CP Radhakrishnan: सीपी राधाकृष्णन आज लेंगे उपराष्ट्रपति पद की शपथ; 152 मतों के अंतर से जीता था चुनाव
विज्ञापन
विज्ञापन


विश्वविद्यालय प्रशासन ने छात्रा का नाम सार्वजनिक नहीं किया
अधिकारी ने बताया कि छात्रा को उसके दोस्तों और विश्वविद्यालय के अन्य कर्मचारियों ने पास के एक निजी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल पहुंचाया, लेकिन वहां पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। विश्वविद्यालय प्रशासन ने छात्रा का नाम सार्वजनिक नहीं किया है। 


सूचना मिलने के बाद अस्पताल पहुंचे पुलिसकर्मी 
घटना की जानकारी मिलते ही विश्वविद्यालय के वरिष्ठ अधिकारी, अन्य संकाय सदस्य और कला संकाय छात्र संघ के सदस्य अस्पताल पहुंचे। इसके बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने जादवपुर पुलिस स्टेशन को घटना के बारे में जानकारी दी। सूचना मिलने के बाद पुलिसकर्मी भी अस्पताल पहुंच गए।

ये भी पढ़ें: Manipur: पीएम मोदी मणिपुर को देंगे 8500 करोड़ की सौगात; दौरे से पहले उपद्रवियों-सुरक्षाबलों में मामूली झड़प

दो साल पहले भी एक छात्र की बालकनी से गिरकर हुई थी मौत
दो साल पहले भी विश्वविद्यालय के बॉयज हॉस्टल में बंगाली ऑनर्स के प्रथम वर्ष के एक छात्र की बालकनी से गिरकर मौत हो गई थी। इस मामले में सीनियर्स द्वारा रैगिंग किए जाने की आशंका जताई गई थी और कई छात्रों को गिरफ्तार किया गया था। इस घटना के बाद काफी हंगामा हुआ था। अब छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत ने भी कई सवाल खड़े कर दिए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed