फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Student dies after falling from balcony in Jadavpur University committee formed to probe ragging allegations

'गे कहकर बुलाते थे सीनियर': जादवपुर विवि में बालकनी से गिरकर छात्र की मौत, तीन घंटे पहले मां से की थी बात

Fri, 11 Aug 2023 03:59 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: जलज मिश्रा Updated Fri, 11 Aug 2023 03:59 AM IST
सार

जादवपुर विश्वविद्यालय के विज्ञान विभाग के डीन सुबेनॉय चक्रवर्ती ने एक साक्षात्कार में बताया कि मौत की जांच के लिए 10 सदस्यीय समिति का गठन किया गया है। घटना बुधवार रात करीब 12 बजे की है। दो मंजिला बालकनी से गिरने के कारण स्वर्णोदीप कुंडू की एक दिन बाद इलाज के दौरान मौत हो गई थी।

विज्ञापन
Student dies after falling from balcony in Jadavpur University committee formed to probe ragging allegations
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

जादवपुर विश्वविद्यालय में छात्र की मौत के बाद दस सदस्यीय जांच समिति ने विश्वविद्यालय के छात्रावास का दौरा किया। विश्वविद्यालय प्रशासन ने कहा कि छात्र की मौत के अगले दिन ही आंतरिक सात सदस्यीय कमेटी का गठन किया है। इसके अलावा पश्चिम बंगाल के राज्यपाल ने भी छात्रावास का दौरा किया है। छात्रावास के एक छात्र ने सीनियरों पर रैगिंग का आरोप लगाते हुए उन्हें मौत का जिम्मेदार माना है।

विज्ञापन


यह है पूरा मामला
जादवपुर विश्वविद्यालय के विज्ञान विभाग के डीन सुबेनॉय चक्रवर्ती ने एक साक्षात्कार में बताया कि मौत की जांच के लिए 10 सदस्यीय समिति का गठन किया गया है। घटना बुधवार रात करीब 12 बजे की है। दो मंजिला बालकनी से गिरने के कारण स्वर्णोदीप कुंडू की एक दिन बाद इलाज के दौरान मौत हो गई थी। जानकारी मिलते ही छात्र के माता-पिता को सूचित किया था। मामले की जांच के बाद ही सच सामने आ पाएगा कि आखिर मौत का असल कारण क्या है। आंतरिक सात सदस्यीय समिति की अध्यक्षता सुबेनॉय चक्रवर्ती करेंगे। 15 दिन के भीतर कमेटी अपनी रिपोर्ट सौंपेगी।
विज्ञापन


सीनियरों पर रैगिंग के आरोप
मामले में एक अधिकारी का कहना है कि हाल ही में पहले वर्ष की कक्षाएं शुरू हुईं हैं। छात्रों ने मामले में सीनियर्स पर रैगिंग के आरोप लगाए हैं। शुरुआती जांच में सामने आया कि मृतक को सीनियर परेशान कर रहे थे। बुधवार को करीब चार बार उसने अपनी मां को कॉल किया था। बुधवार रात नौ बजे मृतक ने अपनी मां को भी मृतक ने अपनी परेशानी के बारे में जानकारी दी थी। इसके बाद उसने अपना फोन बंद कर लिया था। टीम का कहना है कि हम मृतक के फोन के साथ उसके रूममेट के फोन भी खंगाल रहे हैं। पोस्टमोर्टम रिपोर्ट के आने का इंतजार है। अधिकारी ने आगे बताया कि कहना है कि मृतक काफी परेशान था, सीनियर उसे हमेशा गे (समलैंगिक) कहकर बुलाते थे। वह अपना फेसबुक अकाउंट भी डिएक्टिवेट कर चुका था। छात्रावास के एक छात्र ने मौत के बाद फेसबुक पर एक पोस्ट कर सीनियर को मौत का असल जिम्मेदार माना है। छात्र ने आरोप लगाते हुए रैगिंग को मौत का असल कारण कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इलाज के दौरान तोड़ा दम
डीन ने आगे बताया कि बालकनी से गिरने के बाद कुंडू को उसके सहपाठी जादवपुर के केपीसी अस्पताल लेकर गए। यहां इलाज के दौरान गुरुवार सुबह उसकी मौत हो गई। कुंडू पश्चिम बंगाल के नादिया जिले का रहने वाला था। वह विश्वविद्यालय के बंगाली विभाग के प्रथम वर्ष का छात्र था।

विश्वविद्यालयों में रैगिंग रोकने को राज्यपाल ने बनाई समिति
जादवपुर विश्वविद्यालय के एक छात्र की छात्रावास में कथित तौर पर रैगिंग के कारण हुई मौत पर हंगामे के बीच पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने शुक्रवार को एक उच्च स्तरीय समिति बनाने का फैसला किया। पूर्व मुख्य न्यायाधीश की अध्यक्षता में समिति रैगिंग को समाप्त करने के लिए सुझाव देगी। विश्वविद्यालय के वर्तमान अंतरिम कुलपति भी समिति में शामिल रहेंगे।


राजभवन के एक बयान में कहा गया है कि विश्वविद्यालय और कॉलेज परिसरों में बाहरी लोगों के प्रवेश पर रोक लगाने का भी निर्णय लिया गया है। जिसके चलते नए छात्रों के साथ हिंसा के मामले सामने आते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed