फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   student commited suicide because she got less then 2% marks from her cousin

यूपी : चचेरी बहन से कम नंबर आने पर छात्रा ने किया आत्मदाह

Mon, 30 Apr 2018 08:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फरीदपुर
अमर उजाला ब्यूरो, फरीदपुर Updated Mon, 30 Apr 2018 08:33 AM IST
विज्ञापन
student commited suicide because she got less then 2% marks from her cousin

चचेरी बहन से दो फीसदी कम नंबर आने पर बच्चों के मजाक से आहत हाईस्कूल की छात्रा ने अपने ही घर में खुद को आग लगाकर जान दे दी। उसे बरेली जिला अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया।

विज्ञापन


नगर के मोहल्ला बक्सरिया स्टेशन रोड निवासी मुकेश की 16 साल की बेटी किशोर चंद्र कन्या इंटर कॉलेज में हाईस्कूल की छात्रा थी। उसका रविवार को रिजल्ट आया था। जानकारी के मुताबिक उसके 70 फीसदी नंबर आए थे। वह पढ़ने में अच्छी थी और 70 से अधिक अंकों की अपेक्षा कर रही थी, इसलिए रिजल्ट आने के बाद से ही वह गुमसुम ह गई। इसके अलावा उसकी चचेरी बहन के 72 फीसदी नंबर आए। 
विज्ञापन


जब शाम के वक्त वह घर के दरवाजे पर खड़ी हुई तो यहां साथी बच्चों ने उसे चचेरी बहन से कम नंबर आने पर चिढ़ाया। इससे वह आहत होकर घर में चली गई। शाम करीब 7 बजे उसने खुद पर केरोसिन डालकर आग लगा ली। इससे वह गंभीर रूप से झुलस गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


आसपास के लोगों ने देखा कि उसके कपड़ों में आग लगी हुई थी और वह चीख रही थी। घरवाले भी बदहवास होकर शोर मचा रहे थे। शोर पर आसपास के कई लोग आ गए। इन्होंने छात्रा के ऊपर कपड़े डालकर आग बुझाई। तत्काल ही एंबुलेंस 108 से उसे सीएचसी ले गए। वहां से उसे डॉक्टरों ने बरेली रेफर कर दिया। जिसके बाद जिला अस्पताल में उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed