फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Student alerts Mumbai cops about unidentified man's bomb threat on messaging app

मुंबई: छात्र को मैसेजिंग एप पर मिली बम विस्फोट की धमकी, पुलिस को किया आगाह

Sat, 20 Nov 2021 08:16 PM IST
सुभाष कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: सुभाष कुमार Updated Sat, 20 Nov 2021 08:16 PM IST
सार

छात्र द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार अज्ञात शख्स ने मैसेजिंग एप पर सबसे पहले उसे टी-20 विश्वकप में पाकिस्तान के हाथों भारत की हार पर ताना मारा और बम विस्फोट की धमकी दी।

विज्ञापन
Student alerts Mumbai cops about unidentified man's bomb threat on messaging app
मुम्बई पुलिस - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

एक 26 साल के छात्र ने मुम्बई पुलिस नियंत्रण कक्ष को फोन कर के यह सूचना दी कि एक अंजान शख्स ने मैसेजिंग एप पर बातचीत के दौरान जिसबम विस्फोट के बारे में बताया है।

विज्ञापन


पुलिस अधिकारी के अनुसार सूचना देने वाला छात्र अंधेरी के वर्मा नगर का रहने वाला है और एक टीवी अभिनेता का पुत्र है। उसने एक अज्ञात व्यक्ति से मैसेजिंग एप पर बातचीत करनी शुरू की थी। छात्र द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार अज्ञात शख्स ने मैसेजिंग एप पर सबसे पहले उसे टी-20 विश्वकप में पाकिस्तान के हाथों भारत की हार पर ताना मारा और बम विस्फोट की धमकी दी। हालांकि, उसने किसी भी पते या स्थान के बारे में को जिक्र नहीं किया। 
विज्ञापन

पुलिस ने कहा कि छात्र बस पुलिस को इस बारे में सूचित करना चाहता था, ताकि पुलिस इसपर कार्रवाई कर सके। सूचना के अलावा इस घटना में कुछ भी नहीं है। अंधेरी पुलिस स्टेशन ने घटना की डायरी एंट्री कर ली है। अंजान शख्य के बारे में जानकारी के लिए एप के ऑपरेटर से संपर्क किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed