Poll: डेनमार्क के राजदूत बोले- चुनाव में भारतीय लोकतंत्र की मजबूत जीत, भारत बहुत तेजी से आगे बढ़ रहा है
प्रधानमंत्री मोदी के लगातार तीसरी बार बहुमत पाने पर डेनमार्क के राजदूत फ्रेडी स्वेन ने बधाई दी है। उन्होंने कहा कि मजबूत लोकतंत्र की जीत है। भारत बहुत तेजी से आगे बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री के साथ हमारे रिश्ते काफी अच्छे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकसभा चुनाव में लगातार तीसरी जीत के बाद भारत में डेनमार्क के राजदूत फ्रेडी स्वेन ने कहा कि यह मजबूत भारतीय लोकतंत्र की जीत है। भारत बहुत तेजी से आगे बढ़ रहा है।
एएनआई को दिए इंटरव्यू में स्वेन ने कहा कि यह काफी अच्छा है कि नरेंद्र मोदी ने तीसरी बार जीत दर्ज की है। दोनों देशों के बीच दोस्ती और बढ़ेगी।
'पिछले 10 सालों से हमारे रिश्ते नरेंद्र मोदी से काफी अच्छे हैं'फ्रेडी स्वेन ने कहा, ‘मैं इसे एक मजबूत लोकतंत्र की जीत की तरह देखता हूं। अब तक भारतीय लोकतंत्र को लेकर जो सवाल बने हुए थे, अब उनके उत्तर मिल जाएंगे और सभी संदेह भी खत्म हो जाएंगे। पिछले 10 सालों से हमारे रिश्ते नरेंद्र मोदी से काफी अच्छे रहे हैं। अब यह तीसरी बार होगा जब हमारे रिश्ते और भी बेहतर होंगे।
‘डेनमार्क हमेशा भारत के साथ खड़ा है’
भारत-डेनमार्क के रिश्तों को लेकर बात करते हुए स्वेन ने कहा कि डेनमार्क भारत के साथ है। डेनमार्क भारत की रुचि और उसके हितों को ध्यान में रखेगा। हम भारत के साथ सतत और मजबूत भागीदारी की ओर आगे बढ़ रहे हैं।
डेनमार्क के राजदूत ने सितंबर 1949 को दोनों देशों के बीच शुरू हुए रिश्तों की बात की। साथ ही बताया कि 28 सितंबर 2020 में हुए वर्चुअल सम्मेलन में दोनों देशों के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मेटे फ्रेडरिक्सन ने ‘हरित रणनीतिक साझेदारी’ से इसे और आगे बढ़ाया है।
हरित रणनीतिक साझेदारी के तहत 100 दिन प्लान के तहत काम कर रेह हैं। इस रणनीति के तहत मैंने खुद अपने आंगन में एक पेड़ लगाया है और हम साथ मिलकर ऐसे ही पेड़ लगाने पर काम करते रहेंगे।
लोकसभा चुनाव परिणाम में NDA को मिली थी बहुमत
मंगलवार को लोकसभा चुनाव 2024 के परिणाम आए, जिनमें भाजपा के नेतृत्व वाली एनडीए को लगातार तीसरी बार सरकार बनाने की बहुमत मिली। वहीं विपक्षी इंडिया गठबंधन ने भी बेहतरी प्रदर्शन किया इसके साथ ही कांग्रेस पार्टी ने लगभग 100 सीटें जीतीं।
मतगणना के बाद सत्ताधारी दल भाजपा को 240 और मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस को 99 सीटें मिलीं।
एनडीए की जीत के बाद मंगलवार को भाजपा मुख्यालय पर संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि 1962 के बाद यह पहली बार है कि जब कोई एक ही सरकार लगातार तीसरी बार बनने जा रही है। उन्होंने कहा कि पिछले 6 दशक में यह नया इतिहास बन चुका है।