फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Strong NDA is an article of faith, not a compulsion said PM Modi in Tamil Nadu

तमिलनाडु में पीएम मोदी : मजबूत एनडीए विश्वास का आर्टिकल है, मजबूरी का नहीं

Thu, 10 Jan 2019 01:24 PM IST
Shilpa Thakur न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shilpa Thakur Updated Thu, 10 Jan 2019 01:24 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Strong NDA is an article of faith, not a compulsion said PM Modi in Tamil Nadu
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तमिलनाडु में गुरुवार को एनडीए के गठबंधन को मजबूत बताया। उन्होंने कहा, "20 साल पहले अटल जी ने भारतीय राजनीति में सफल गठबंधन राजनीति की एक नई संस्कृति विकसित की। भाजपा ने हमेशा अटल जी द्वारा दिखाए गए मार्ग का अनुसरण किया है। मजबूत एनडीए विश्वास का आर्टिकल है, मजबूरी का नहीं।"


loader

उन्होंने गठबंधन पर आगे कहा, "जब भाजपा ने अपने दम पर बहुमत हासिल किया, तब भी हमने अपने सहयोगियों के साथ सरकार चलाना पसंद किया। हम अपने दोस्तों को हमेशा साथ रखते हैं और हमारे दरवाजे सबसे लिए हमेशा खुले हैं। लेकिन राजनीतिक मुद्दे से ज्यादा गठबंधन जीतना जनता के साथ गठबंधन है।"

नमो एप के जरिए तमिलनाडु के भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बातचीच में , "बहुत से लोगों का मानना है कि कांग्रेस की हार ही वजह उनकी भ्रष्टाचार और अर्थव्यवस्था में कुप्रबन्ध है। लेकिन उन्होंने हमारे सशस्त्र बलों को भी क्षति पहुंचाई है। उन्होंने दशकों से रक्षा क्षेत्र को दलालों और बिचौलियों का आड्डा बनाया।"

तमिलनाडु में बनाए 47 लाख शौचालय

पीएम ने कहा कि केवल तमिलनाडु में ही 47 लाख शौचालय बनाए गए हैं। 29 लाख महिलाओं का बीते 4 सालों में धुआं रहित चूल्हे का सपना पूरा हुआ है। यह सपना उज्जवला योजना के जरिए पूरा हुआ है।

बिचौलिए को लाया गया भारत

पीएम ने कहा कि हाल ही में रक्षा सौदे के बिचौलिए को पकड़कर भारत लाया गया है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि वह किसके करीब है? यह बिचौलिया कांग्रेस की वर्तमान फर्स्ट फैमिली के करीब है। लोगों को ये पता होना चाहिए कि कैसे इस विचौलिए मिशेल को सुरक्षा पर हो रही मीटिंग के टाइम के बारे में पता चला। उसे सराकरी फाइल की स्थिति के बारे में कैसे पता चला। राफेल की खरीद में 10 साल का लंबा समय लग गया, इसमें उसकी क्या भूमिका थी। देश की सुरक्षा को खतरे में डालने के पीछे उसकी क्या भूमिका थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed