फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Strong growth in new vehicle orders 10 percent jump in retail sales of vehicles

FADA: नए वाहनों के ऑर्डर में मजबूत बढ़ोतरी, पीवी में 4 फीसदी तेजी; वाहनों की खुदरा बिक्री में 10 फीसदी उछाल

Tue, 08 Aug 2023 05:53 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Tue, 08 Aug 2023 05:53 AM IST
सार

फाडा के अध्यक्ष मनीष राज सिंघानिया ने बताया कि जुलाई में खासतौर पर नए वाहनों के ऑर्डर में मजबूत वृद्धि देखने को मिली। मूल उपकरण विनिर्माताओं (ओईएम) ने भी समय पर आपूर्ति की। हालांकि, उत्तर भारत में मानसून के गंभीर असर और बाढ़ जैसी स्थितियों के कारण बिक्री प्रभावित हुई।

विज्ञापन
Strong growth in new vehicle orders 10 percent jump in retail sales of vehicles
वाहन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

यात्री वाहनों, दोपहिया और ट्रैक्टर सहित सभी श्रेणियों में मजबूत मांग के दम पर जुलाई, 2023 में वाहनों की खुदरा बिक्री सालाना आधार पर 10 फीसदी बढ़कर 17,70,181 इकाई पहुंच गई। एक साल पहले की समान अवधि में खुदरा बाजार में कुल 16,09,271 वाहन बिके थे।

विज्ञापन

फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (फाडा) के सोमवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले महीने कुल 2,84,064 यात्री वाहन (पीवी) बिके। यह आंकड़ा जुलाई, 2022 में बिके कुल 2,73,055 यात्री वाहनों के मुकाबले 4 फीसदी अधिक है।

विज्ञापन

फाडा के अध्यक्ष मनीष राज सिंघानिया ने बताया कि जुलाई में खासतौर पर नए वाहनों के ऑर्डर में मजबूत वृद्धि देखने को मिली। मूल उपकरण विनिर्माताओं (ओईएम) ने भी समय पर आपूर्ति की। हालांकि, उत्तर भारत में मानसून के गंभीर असर और बाढ़ जैसी स्थितियों के कारण बिक्री प्रभावित हुई। आंकड़ों के मुताबिक, जुलाई, 2023 में दोपहिया वाहनों की बिक्री सालाना आधार पर 8 फीसदी बढ़कर 12,28,139 इकाई पहुंच गई। एक साल पहले की समान अवधि में देशभर में कुल 11,35,566 दोपहिया वाहन बिके थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री भी पिछले महीने सालाना आधार पर 2 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 73,065 इकाई पर पहुंच गई।   तिपहिया वाहनों की बिक्री में 74 फीसदी की जोरदार तेजी देखने को मिली, जबकि ट्रैक्टर की बिक्री में सालाना आधार पर 21 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई। सिंघानिया ने कहा कि ई-वाहनों की ओर आकर्षण बढ़ने और भारी मानसून के बावजूद दोपहिया वाहन श्रेणी में मांग में मजबूती दिखी है। खरीदारों का प्रतिष्ठित ब्रांड में भरोसा बढ़ा है।

वाहन कलपुर्जा उद्योग का रिकॉर्ड कारोबार
घरेलू वाहन कलपुर्जा उद्योग ने 2022-23 में अबतक का सर्वाधिक कारोबार दर्ज किया है। मजबूत मांग के साथ ही उद्योग को चालू वित्त वर्ष में बिक्री में 10 फीसदी से ज्यादा बढ़ोतरी की उम्मीद है। वाहन कलपुर्जा विनिर्माता संघ के अनुसार, कलपुर्जा क्षेत्र ने 2022-23 में 5.6 लाख करोड़ का कारोबार किया। यह 2021-22 के 4.2 लाख करोड़ से 33 फीसदी अधिक है। 2022-23 में निर्यात 5 फीसदी बढ़कर 1.61 लाख करोड़ रुपये पहुंच गया। आयात 11% वृद्धि के साथ 1.63 लाख करोड़ रुपये रहा। वाहन कलपुर्जा विनिर्माता संघ के अध्यक्ष संजय कपूर ने कहा, दोपहिया वाहन उद्योग सुस्ती से उबर गया है। 2023-24 वाहन उद्योग के लिए अच्छा रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed