फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Stray dogs killed a three year child in Maharashtra

महाराष्ट्र में आवारा कुत्तों ने बच्चे को नोंच-नोंच कर मार डाला

Sat, 23 Feb 2019 01:23 PM IST
अमर शर्मा भाषा, अहमदनगर
भाषा, अहमदनगर Published by: अमर शर्मा Updated Sat, 23 Feb 2019 01:23 PM IST
विज्ञापन
Stray dogs killed a three year child in Maharashtra
stray dogs - फोटो : ANI

महाराष्ट्र के अहमदनगर में आवारा कुत्तों ने तीन वर्षीय एक बच्चे को नोंच-नोंच कर मार डाला। नगर निगम के एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। यह घटना शुक्रवार सुबह की है। तीन साल का नन्हा आयुष प्रजापति शहर के मंगलगेट इलाके में अपने घर के नजदीक खेल रहा था तभी पांच कुत्तों के झुंड ने उस पर हमला कर दिया।

विज्ञापन


अहमदनगर नगर निगम (एएमसी) के अधिकारी ने बताया कि बच्चे को उसके माता-पिता और पड़ोसियों ने कुत्तों से छुड़ाया और सरकारी अस्पताल ले गये। घटना में बच्चा बुरी तरह घायल हो गया था। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि पुणे के ससून सरकारी अस्पताल में भर्ती कराने के लिए ले जाते समय बच्चे ने शाम चार बजे के करीब दम तोड़ दिया।

एएमसी ने बच्चे के परिवार को एक लाख रूपए की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। शहर में आवारा कुत्तों के बढ़ते खतरों की जांच के आदेश दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed