{"_id":"5dad6ffe8ebc3e0140319d81","slug":"stray-cattle-in-goa-eating-non-veg-food-says-minister-michael-lobo","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोवा के मंत्री का दावा, अब 'मांसाहारी' हो गए हैं आवारा पशु","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
गोवा के मंत्री का दावा, अब 'मांसाहारी' हो गए हैं आवारा पशु
Mon, 21 Oct 2019 02:14 PM IST
योगेश साहू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
Published by: योगेश साहू
Updated Mon, 21 Oct 2019 02:14 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोवा के अपशिष्ट प्रबंधन मंत्री माइकल लोबो का दावा है कि प्रदेश में मौजूद आवारा मवेशी अब शाकाहारी से मांसाहारी बन गए हैं। उन्होंने यह बात गौशालाओं में लाए जा रहे आवारा मवेशियों के संबंध में कही। उन्होंने कहा कि मवेशियों में इसकी आदत विकसित हो गई है। लोगों का खाना खाने के बाद बचे हुए मुर्गे और तली मछलियों के टुकड़ों को कचरे में फेंकना इसके पीछे की वजह है।
विज्ञापन
मंत्री लोबो ने रविवार को उत्तरी गोवा के अरपोरा गांव में समारोह के दौरान दावा करते हुए कहा कि पिछले दिनों करीब 76 मवेशियों को कैलंगुट क्षेत्र से गौशाला में लाया गया था। जहां उनकी देखभाल की जा रही है। ऐसा देखा गया कि लाए गए मवेशी मांसाहारी हो गए हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि यह आवारा मवेशी अब घास नहीं खाते, न चने खाते हैं और न ही उन्हें दिया गया विशेष चारा ही खाते हैं। कैलंगुट और कैंडोलिम क्षेत्र में रेस्तरां आदि से निकलने वाले कचरे में पड़े चिकन और तली मछली के टुकड़ों को खाने की वजह से यह मवेशी अब मांसाहार के आदि हो गए हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि हम हमेशा कहते हैं कि मवेशी शाकाहारी हैं। लेकिन, कैलंगुट के मवेशी मांसाहारी हैं। गौशाला के संचालक इन दिनों इसी समस्या का सामना कर रहे हैं। ऐसे में गौशाला संचालकों ने इन पशुओं के इलाज के लिए पशु चिकित्सकों से मदद भी मांगी है।