फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   stray bullet hits 11 year ild boy on head during training session of CISF in Tamil Nadu Pudukottai news in Hindi

तमिलनाडु: फायरिंग रेंज में सीआईएसएफ के अभ्यास के दौरान बच्चे के सिर पर लगी गोली, जांच शुरू

Thu, 30 Dec 2021 03:23 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: गौरव पाण्डेय Updated Thu, 30 Dec 2021 03:23 PM IST
सार

तमिलनाडु में सीआईएसएफ के अभ्यास सत्र के दौरान एक गोली गलती से एक बच्चे के सिर पर लग गई। यह बच्चा फायरिंग रेंज से कुछ दूरी पर ही खेल रहा था।

विज्ञापन
stray bullet hits 11 year ild boy on head during training session of CISF in Tamil Nadu Pudukottai news in Hindi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पिक्साबे

विस्तार

तमिलनाडु के पुडुकोट्टई में केंद्रीय औद्योगिक सशस्त्र बल (सीआईएसएफ) की फायरिंग रेंज के पास दुर्भाग्यपूर्ण घटना हो गई। यहां सीआईएसएफ के फायरिंग अभ्यास के दौरान एक कर्मचारी की रायफल से निकली गोली रेंज से कुछ दूरी पर खेल रहे एक 11 वर्षीय बच्चे के सिर पर लग गई। गंभीर रूप से घायल बच्चे को तंजावुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन

यह घटना तब हुई जब सीआईएसएफ के कर्मचारियों के लिए प्रशिक्षण सत्र चल रहा था। फायरिंग अभ्यास के दौरान एक कर्मचारी ने रायफल चलाई और गोली बच्चे को लग गई। अधिकारियों ने तुरंत बच्चे को पुडुकोट्टई के सरकारी अस्पताल पहुंचाया। वहां से उसे तंजावुर के लिए रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार गोली बच्चे के सिर में फंसी है और उसकी सर्जरी होने जा रही है।
विज्ञापन

घटना के बाद पुडुकोट्टई पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है। सीआईएसएफ के कर्मचारियों से भी पूछताछ की जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पुडुकोट्टई मेडिकल कॉलेज अस्पताल के एक अधिकारी ने बताया है कि बच्चा बेहोश है उसे होश में लाने की कोशिश की जा रही है और उसके सिर में फंसी गोली निकालने के लिए तंजावुर में सर्जरी की तैयारी की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed