{"_id":"5a8bb91f4f1c1b5e6e8b6492","slug":"strategic-forces-command-test-fired-agni-ii-missile-from-odisha-coast","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओडिशा के तट से अग्नि-2 परमाणु मिसाइल का भारत ने किया सफल परीक्षण","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
ओडिशा के तट से अग्नि-2 परमाणु मिसाइल का भारत ने किया सफल परीक्षण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ओड़ीसा
Updated Tue, 20 Feb 2018 11:48 AM IST
विज्ञापन
अग्नि-2 मिसाइल
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंगलवार को भारतीय सेना की स्ट्रटेजिक कमांड ने ओडिशा के समुद्र तट से अग्नि-2 बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण किया है। इसे डॉ अब्दुल कलाम द्वीप पर एकीकृत परीक्षण रेंज के पैड 4 पर मोबाइल लॉन्चर से सुबह लॉन्च किया गया। इस मिसाइल की मारक क्षमता 2,000 किलोमीटर तक है।
विज्ञापन
अग्नि-2 को मोबाइल लॉन्चर के जरिए सुबह 8.38 मिनट पर फायर किया गया। दो हफ्ते पहले इसी द्वीप से अग्नि-1 मिसाइल का सफल परीक्षण किया गया था। अग्नि-2 का निर्माण भारत में ही हुआ है जिसकी मारक क्षमता 2,000 किलोमीटर से ज्यादा है। दो चरणों वाली ठोस चालित इस मिसाइल में एडवांस उच्च सटीकता नेविगेशन मौजूद है।
विज्ञापन
लंबाई में अग्नि-2 अग्नि-1 से 15 मीटर लंबी है और इसका वजन 17 टन है। अग्नि-1 की तरह ही अग्नि-2 मिसाइल अपने साथ 1000 किलो का भार ले जा सकती है और इसे 2004 में सेवा में शामिल किया गया था। अग्नि-2 को रोल-मोबाइल लॉन्चर और रोड-मोबाइल कंफिगरेशन के जरिए भी लॉन्च किया जाएगा।
विज्ञापन