फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Story country first election Congress won 364 out of 489 seats

कहानी देश के पहले चुनाव की: आजादी की खुशबू से लिपटी है दास्तां, 489 सीटों में से 364 कांग्रेस ने जीतीं

Mon, 11 Mar 2024 06:39 AM IST
जलज मिश्रा सुधीर कुमार, नई दिल्ली
सुधीर कुमार, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Mon, 11 Mar 2024 06:39 AM IST
सार

आजादी के बाद प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के पहले केंद्रीय मंत्रिमंडल में समाज के अलग-अलग क्षेत्रों से 15 सदस्यों को चुना गया। इनमें श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने मंत्रिमंडल से अलग होकर भारतीय जनसंघ की स्थापना की, तो संविधान निर्माता डॉ. आंबेडकर ने अनुसूचित जाति फेडरेशन की स्थापना की, जो बाद में रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया कहलाई।

विज्ञापन
Story country first election Congress won 364 out of 489 seats
कहानी पहले आम चुनाव की। - फोटो : amar ujala

विस्तार

दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के सपने को हकीकत बनाने में जुटा भारत आत्मनिर्भरता के सोपान पर जिस तेजी से चढ़ रहा है, उसके सतरंगी ख्वाब श्वेत-श्याम वाले जमाने में बुने गए थे। आजादी के बाद जश्न में डूबे भारतीयों की आकांक्षाओं और उम्मीदों को हकीकत में बदलने के लिए, बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए विकास की नई कहानी लिखने की जरूरत थी। मजबूत लोकतंत्र की नींव रखनी थी। आजादी की खुशबू से उन्मुक्त भारत में 1951-52 में हुए पहले आम चुनाव ने उस परंपरा की नींव रखी, जिसमें जनता सर्वोपरि है। लोकतंत्र की वह नींव चुनाव दर चुनाव और मजबूत होती जा रही है। पहले चुनाव में प्रचार के दौरान गाड़ियों की रफ्तार के साथ बैलगाड़ियां भी कदम-ताल कर रही थीं। पुराने कांग्रेसी नई पार्टी बनाकर मैदान में थे। 489 सीटों के लिए हुए चुनाव में कांग्रेस ने 364 सीटें जीतीं।

विज्ञापन

आंबेडकर और श्यामा प्रसाद ने बनाई नई पार्टी
आजादी के बाद प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के पहले केंद्रीय मंत्रिमंडल में समाज के अलग-अलग क्षेत्रों से 15 सदस्यों को चुना गया। इनमें श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने मंत्रिमंडल से अलग होकर भारतीय जनसंघ की स्थापना की, तो संविधान निर्माता डॉ. आंबेडकर ने अनुसूचित जाति फेडरेशन की स्थापना की, जो बाद में रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया कहलाई। कांग्रेसी जेबी कृपलानी ने किसान मजदूर प्रजा पार्टी का गठन किया, तो राम मनोहर लोहिया और जेपी नारायण ने सोशलिस्ट पार्टी बनाई।

विज्ञापन

आंबेडकर को करना पड़ा हार का सामना
पहले चुनाव में आश्चर्यजनक रूप से डॉ. भीमराव आंबडेकर को हार का सामना करना पड़ा था। उनकी आरक्षित सीट बॉम्बे से कांग्रेसी प्रत्याशी जीता था।

सियासी गणित

  1. 45% वोट के साथ कांग्रेस ने बनाई देश की पहली सरकार
  2. 45%कुल मतदान 
  3. 17.3 करोड़ वोटर थे 1951-52 के प्रथम लोकसभा चुनाव में
  4. 10.6 करोड़ मतदाता यानी करीब 85 फीसदी नहीं थे साक्षर
  5. 1874 प्रत्याशी थे चुनावी मैदान में
  6. 38 सीटों पर 47 निर्दलीय उम्मीदवार

कांग्रेस को छोड़ सिर्फ दो पार्टियां ही पहुंच सकीं दहाई में

  1. भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी: 16 सीटें, 3.29% वोट मिले
  2. आचार्य नरेंद्र देव, जयप्रकाश नारायण और डॉ. राम मनोहर लोहिया के नेतृत्व वाली सोशलिस्ट पार्टी: 12 सीटें
  3. जेबी कृपलानी की किसान मजदूर प्रजा पार्टी: 9 सीटें
  4. हिंदू महासभा: 4 सीटें
  5. भारतीय जनसंघ: 3 सीटें
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed