{"_id":"6231ec49a25dd75ee46c45a2","slug":"storm-brewing-in-bay-of-bengal-likely-to-intensify-into-cyclone-next-week-imd","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौसम अपडेट: बंगाल की खाड़ी के ऊपर बन रहा चक्रवात, अगले सप्ताह ले सकता है तीव्र रूप","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मौसम अपडेट: बंगाल की खाड़ी के ऊपर बन रहा चक्रवात, अगले सप्ताह ले सकता है तीव्र रूप
Wed, 16 Mar 2022 07:25 PM IST
Amit Mandal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Amit Mandal
Updated Wed, 16 Mar 2022 07:25 PM IST
सार
मौसम कार्यालय ने मछुआरों को सलाह दी है कि वे बुधवार को दक्षिण बंगाल की खाड़ी ओर न जाएं। कई अन्य क्षेत्रों के लिए भी चेतावनी जारी की गई है।
विज्ञापन
चक्रवाती तूफान (file photo)
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मौसम विभाग ने कहा है कि दक्षिण-पश्चिम हिंद महासागर के ऊपर बना एक कम दबाव का क्षेत्र अगले सप्ताह की शुरुआत में एक चक्रवात का रूप ले सकता है। पूर्वानुमान है कि यह बांग्लादेश और उससे सटे उत्तरी म्यांमार की ओर बढ़ सकता है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने कहा कि मंगलवार को बना कम दबाव का क्षेत्र (एलपीए) के पूर्व-उत्तर-पूर्व की ओर बढ़ने और शनिवार तक पूरी तरह एलपीए बनने की उम्मीद थी लेकिन बाद में अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के पास आगे बढ़ने से पहले खत्म हो गया।
विज्ञापन
मौसम कार्यालय ने मछुआरों को सलाह दी है कि वे बुधवार को दक्षिण बंगाल की खाड़ी और उससे सटे भूमध्यरेखीय हिंद महासागर के मध्य भागों में और गुरुवार व शुक्रवार को दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी और अंडमान सागर क्षेत्र में न जाएं। इसने मछुआरों को सलाह दी है कि वे शनिवार और मंगलवार के बीच अंडमान सागर और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के बाहर न जाएं।
विज्ञापन
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में रविवार को तेज हवाएं चलने की संभावना है। रविवार को 70-80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली तेज हवाओं के अगले दिन 90 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने की संभावना है।
विज्ञापन