{"_id":"633ba389a49011260e6f87c1","slug":"stones-pelted-during-navratri-celebrations-in-kheda","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुजरात के खेड़ा में बवाल: नवरात्रि के दौरान आरिफ-जहीर गैंग ने किया पथराव, कई लोग घायल, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
गुजरात के खेड़ा में बवाल: नवरात्रि के दौरान आरिफ-जहीर गैंग ने किया पथराव, कई लोग घायल, जांच में जुटी पुलिस
Tue, 04 Oct 2022 06:05 PM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खेड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खेड़ा
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Tue, 04 Oct 2022 06:05 PM IST
सार
गुजरात के खेड़ा में सोमवार बीती रात नवरात्रि समारोह के दौरान विशेष समुदाय के लोगों के द्वारा पत्थरबाजी की गई।
विज्ञापन
गुजरात के खेड़ा में पथराव
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गुजरात के खेड़ा स्थित उंधेला गांव में में सोमवार बीती रात नवरात्रि समारोह के दौरान विशेष समुदाय के लोगों के द्वारा पत्थरबाजी की गई। इस घटना में सात लोग घायल हो गए। सभी को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। शुरुआती जांच में पता चला है कि आरिफ और जहीर नाम के दो लोगों के नेतृत्व में एक गुट ने हंगामा करना शुरू कर दिया और थोड़ी देर के बाद ही सभी ने पथराव शुरू कर दिया। कई लोग इधर से उधर भागते दिखे लेकिन कुछ इसके चपेट में आ गए।
विज्ञापन
सभी आरोपियों की पहचान जारी: डीएसपी
खेड़ा के डीएसपी राजेश गढ़िया ने घटना की जानकारी देते हुए कहा कि सभी आरोपियों की पहचान की जा रही है और सख्त कार्रवाई की जाएगी। गांव में पुलिस तैनात कर आवश्यक इंतजाम कर लिए गए हैं।
विज्ञापन
13 लोगों को लिया गया हिरासत में
पुलिस उपाधीक्षक वी आर बाजपेयी ने भी इस घटना की जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि मटर पुलिस थाने में प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस ने 13 लोगों को हिरासत में लिया। इतना ही नहीं घटना के बाद गांव में बड़ी संख्या में पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि गांव के सरपंच (प्रमुख) ने मंदिर में गरबा का आयोजन किया था। वहीं, मुस्लिम समुदाय की भीड़ ने इसे रोकने की कोशिश की। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने पथराव भी किया। इस हमले में ग्राम रक्षक दल (जीआरडी) के एक जवान और एक पुलिसकर्मी सहित सात लोग घायल हुए हैं।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि मामले में दर्ज एफआईआर के अनुसार, 43 आरोपियों की पहचान उनके नाम से की गई है। प्राथमिकी में कहा गया है कि महिलाओं और पुरुषों सहित 150 लोगों की भीड़ ने पथराव कर गरबा करने वाले समूह पर हमला कर दिया था।
भारी पुलिस बल की तैनाती
वहीं पत्थरबाजी के बाद उंधेला गांव में भारी पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। आने-जाने वाले प्रत्येक लोगों की तलाशी ली जा रही है। इस घटना के दौरान एक गाड़ी के शीशे भी टूट गए। इलाके में अभी भी तनाव का माहौल है। इस घटना के बाद से लोगों में आक्रोश है।
गुजरात के वडोदरा जिले में भी पथराव
वहीं गुजरात में वडोदरा जिले के सावली शहर में धार्मिक झंडा लगाने को लेकर दो समूह आपस में टकरा गए और पथराव करने लगे। इस मामले में 40 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। सावली थाने के एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना शनिवार रात उस समय हुई जब लोगों के एक समूह ने धामीजी का डेरा इलाके में बिजली के खंभे पर अपने झंडे के साथ एक धार्मिक झंडा लगाने की कोशिश कर रहे दूसरे समुदाय के लोगों का विरोध किया।