{"_id":"640ce54e5b36a073f20cfcf6","slug":"stones-pelted-at-vande-bharat-express-near-farakka-west-bengal-2023-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"West Bengal: वंदे भारत ट्रेन पर फेंका पत्थर, खिड़की का शीशा टूटा, पहले भी हो चुकी हैं ऐसी घटनाएं","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
West Bengal: वंदे भारत ट्रेन पर फेंका पत्थर, खिड़की का शीशा टूटा, पहले भी हो चुकी हैं ऐसी घटनाएं
Sun, 12 Mar 2023 02:02 AM IST
Jeet Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: Jeet Kumar
Updated Sun, 12 Mar 2023 02:02 AM IST
सार
रेलवे अधिकारी ने कहा कि यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। इसकी जांच की जाएगी। इसकी जांच के आदेश दिए गए हैं। इससे पहले बेंगलुरु में कुछ लोगों ने तेज रफ्तार ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस पर पत्थर फेंके थे
विज्ञापन
वंदे भारत ट्रेन (फाइल)
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
देश की सबसे बेहतरीन ट्रेनों में से एक वंदे भारत ट्रेन पर एक बार फिर पश्चिम बंगाल में किसी शरारती तत्व ने पत्थर फैंका। रेलवे अधिकारी कौशिक मित्रा ने बताया कि शनिवार शाम फरक्का के पास वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव हुआ। इसमें एक खिड़की का शीशा टूट गया।
विज्ञापन
#WATCH | West Bengal: Stones pelted at Vande Bharat Express near Farakka last evening; visuals from Howrah station
विज्ञापन
This is a very unfortunate incident. It will be investigated. An inquiry has been ordered to investigate it: Kausik Mitra, CPRO, Eastern Railway pic.twitter.com/vUofDaTOghविज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) March 11, 2023
साथ ही उन्होंने बताया कि यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। इसकी जांच की जाएगी। इसकी जांच के आदेश दिए गए हैं। इससे पहले बेंगलुरु में कुछ लोगों ने तेज रफ्तार ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस पर पत्थर फेंके थे इससे ट्रेन की खिड़कियां क्षतिग्रस्त हो गईं थीं।
एएनआई के पास मौजूद विजुअल्स में हावड़ा स्टेशन के पास ट्रेन पर कथित तौर पर पत्थर फेंके जाने के कारण हाई-स्पीड ट्रेन की खिड़की के शीशे क्षतिग्रस्त होते दिख रहे हैं।
जनवरी 2023 में, रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने सूचित किया कि दार्जिलिंग जिले के फांसीदेवा क्षेत्र के पास दो डिब्बों पर कथित रूप से पथराव के बाद वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की दो खिड़कियों के शीशे क्षतिग्रस्त हो गए थे। यह दूसरा हमला था क्योंकि इससे पहले उसी महीने वंदे भारत एक्सप्रेस की खिड़की के शीशे तोड़ दिए गए थे क्योंकि मालदा के पास हावड़ा से न्यू जलपाईगुड़ी को जोड़ने वाली ट्रेन पर पत्थर फेंके गए थे।
आरपीएफ कमांडर ने बताया था कि यह घटना दार्जिलिंग जिले के फांसीदेवा इलाके के पास हुई। उन्होंने कहा था कि पथराव के कारण वंदे भारत एक्सप्रेस के कोच सी3 और सी6 की खिड़कियां क्षतिग्रस्त पाई गईं। यह पाया गया कि दार्जिलिंग जिले के फांसीदेवा क्षेत्र के पास उस समय खिड़कियां क्षतिग्रस्त हो गईं, जब ट्रेन न्यू जलपाईगुड़ी की ओर बढ़ रही थी।