फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Stones falling from high-rise kill two in Mumbai

Mumbai: वर्ली में निर्माणाधीन इमारत की 42वीं मंजिल से गिरे पत्थर, दो लोगों की मौत

Wed, 15 Feb 2023 01:22 AM IST
देव कश्यप पीटीआई, मुंबई।
पीटीआई, मुंबई। Published by: देव कश्यप Updated Wed, 15 Feb 2023 01:22 AM IST
सार

यह घटना गांधी नगर इलाके में फोर सीजन्स होटल के पास 43 मंजिला फोर सीजन्स रेजिडेंसी के बाहर मंगलवार रात करीब पौने नौ बजे हुई।

विज्ञापन
Stones falling from high-rise kill two in Mumbai
बहुमंजिला इमारत से गिरे पत्थर की चपेट में आने से दो लोगों की मौत। - फोटो : ANI

विस्तार

मध्य मुंबई के वर्ली इलाके में मंगलवार रात एक निर्माणाधीन बहुमंजिला इमारत से गिरे पत्थर की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई। बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि यह घटना गांधी नगर इलाके में फोर सीजन्स होटल के पास 43 मंजिला फोर सीजन्स रेजिडेंसी के बाहर रात करीब पौने नौ बजे हुई। अधिकारी ने पुलिस के हवाले से बताया कि निर्माण कार्य के दौरान इमारत की 42वीं मंजिल से पत्थर गिरने से दो व्यक्ति घायल हो गये। मौके पर पहुंची 108 एंबुलेंस के चिकित्सक ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान साबिर अली (36) और इमरान अली (30) के रूप में हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed