फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Stone pelting Shahnawaz Hussain's rally in Howrah

हंगामा: हावड़ा में शाहनवाज हुसैन की रैली में पत्थरबाजी, टीएमसी कार्यकर्ताओं पर आरोप

Wed, 07 Apr 2021 04:05 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: प्रशांत कुमार Updated Wed, 07 Apr 2021 04:05 PM IST
सार

मीडिया से बातचीत करते हुए शाहनवाज हुसैन ने कहा कि मंगलवार को हावड़ा में उनकी रैली चल रही थी। रैली में भीड़ को देखकर टीएमसी के गुंडे बौखला गए और पत्थरबाजी शुरू कर दी। इस घटना में भाजपा का एक कार्यकर्ता भी घायल हो गया ।

विज्ञापन
Stone pelting Shahnawaz Hussain's rally in Howrah
शहनवाज हुसैन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बिहार के लघु उद्योग मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता शाहनवाज हुसैन की हावड़ा रैली में पत्थरबाजी की घटना सामने आई है। खुद शाहनवाज हुसैन ने इसकी जानकारी दी है। मीडिया से बातचीत करते हुए शाहनवाज हुसैन ने कहा कि मंगलवार को हावड़ा में उनकी रैली चल रही थी। रैली में भीड़ को देखकर टीएमसी के गुंडे बौखला गए और पत्थरबाजी शुरू कर दी। इस घटना में भाजपा का एक कार्यकर्ता भी घायल हो गया । घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शाहनवाज हुसैन ने बताया कि सुरक्षाबलों ने खुद स्वीकार किया है कि रैली में पुलिसकर्मियों की कमी थी।  इसकी वजह से टीएमसी कार्यकर्ताओं ने हंगामा शुरू कर दिया। कार्यकर्ताओं ने हंगामे के बाद रैली में पत्थर फेंकने लगे। हालांकि सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों ने कार्यकर्ताओं को शांत कराया।   

विज्ञापन


10 अप्रैल को चौथे चरण का मतदान 
बता दें कि पश्चिम बंगाल में तीन चरणों का चुनाव संपन्न हो चुका है। चौथे चरण के चुनाव के लिए 10 अप्रैल को 44 सीटों पर वोट डाले जाएंगे। चौथे चरण के लिए बुधवार को बंगाल में राजनीतिक दलों के नेता प्रचार प्रसार करने में व्यस्त हैं। बंगाल में गृहमंत्री अमित शाह अलग-अलग जगहों पर 4 चुनावी कार्यक्रम कर रहे हैं। राज्य में हर चरण में छिटपुट हिंसा की खबरें सामने आई हैं। राज्य की सत्ताधारी पार्टी टीएमसी और भाजपा के बीच एक दूसरे के ऊपर हिंसा को लेकर आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है।  6 अप्रैल को पश्चिम बंगाल के तीसरे चरण में छिटपुट हिंसा के बीच बंपर वोटिंग हुई है।  तीसरे चरम में 77.68 फीसदी वोटिंग दर्ज की गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed