West Bengal Violence: अब मुर्शिदाबाद में भड़की हिंसा, मौके पर पुलिस मौजूद, हावड़ा समेत इन इलाकों में इंटरनेट पर प्रतिबंध
हिंसा के मद्देनजर हावड़ा के राष्ट्रीय राजमार्गों और रेलवे स्टेशनों के आसपास धारा 144 को लागू कर दी गई है। अधिकारियों ने बताया 15 जून तक धारा 144 लागू रहेगी। ताजा घटनाक्रम हावड़ा के पंचला बाजार का है। यहां पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हिंसक झड़प हुई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नुपुर शर्मा की विवादित टिप्पणी को लेकर पश्चिम बंगाल में लगातार दूसरे दिन हिंसक प्रदर्शन हुआ। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पत्थर फेंके। इसके जवाब में पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़कर भीड़ को तितर-बितर किया। उपद्रव हावड़ा के पंचला बाजार में हुआ। पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हिंसक झड़प भी हुई।
इसके बाद देर शाम मुर्शिदाबाद में हिंसा भड़क गई। उपद्रवियों ने आगजनी की भी कोशिश की। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है और हालात काबू करने की कोशिशों में लगा है। इस बीच हावड़ा के बाद अब बेलडांगा, मुर्शिदाबाद में भी इंटरनेट बंद कर दिया गया है। यह आदेश 14 जून सुबह छह बजे तक लागू रहेगा।
हिंसा के मद्देनजर हावड़ा के राष्ट्रीय राजमार्गों और रेलवे स्टेशनों के हिस्सों में और उसके आसपास धारा 144 को लागू कर दी गई है। अधिकारियों ने बताया 15 जून तक धारा 144 लागू रहेगी। इस बीच ममता सरकार ने हिंसा के बाद हावड़ा पुलिस कमिश्नर को हटा दिया है। IPS प्रवीण त्रिपाठी हावड़ा का नया पुलिस कमिश्नर बनाया गया है। वहीं, IPS स्वाति भंगिया नई हावड़ा ग्रामीण एसपी होंगी।
भाजपा के गुनाहों की सजा आम आदमी क्यों भुगते?
वहीं हावड़ा हिंसा पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बयान जारी किया है। उन्होंने कहा, भाजपा के गुनाहों की सजा आम आदमी को क्यों भुगतनी पड़ रही है। उन्होंने कहा, हावड़ा हिंसा के पीछे कुछ राजनीतिक दल हैं। दंगा भड़काने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।
WB | Police attempt to douse fire after a fresh clash broke out b/w police & protesters in Panchla Bazaar, Howrah
— ANI (@ANI) June 11, 2022
Sec 144 CrPC imposed in & around the stretches of National Highways & Railway Stations under the jurisdiction of Uluberia-Sub Division, Howrah extended till June 15 pic.twitter.com/tmBYROTz5M
कल भी कई जगह पर हुई थी आगजनी
पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में जुमे की नमाज के बाद शुक्रवार को मुस्लिम समुदाय के लोगों ने प्रदर्शन किया। जुमे की नमाज के बाद भारी संख्या में लोग बाहर निकले और नुपुर शर्मा की गिरफ्तारी की मांग की। इसके आलवा पश्चिम बंगाल के हावड़ा में भी जमकर बवाल हुआ। जुमे की नमाज के बाद बड़ी संख्या में नमाजियों ने हावड़ा में नेशनल हाइवे 116 को ब्लॉक कर आगजनी की। इस दौरान गाड़िया, ऐंबुलेंस, पुलिस वाहन, फायर टेंडर और ट्रक वगैरह ट्रैफिक में फंसे रहे। सीएम ममता बनर्जी ने प्रदर्शनकारियों से रास्ता खाली करने की अपील की। करीब 10 उपद्रवियों को गिरफ्तार किया गया।