{"_id":"5b1a52b04f1c1ba46e8b6fa5","slug":"stirred-from-letter-of-the-railway-board-15-cases-of-fire-reported-in-trains","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिछले पांच महीने में ट्रेनों में आग लगने की 15 दुर्घटनाएं, रेलवे की चिट्ठी से हड़कंप","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
पिछले पांच महीने में ट्रेनों में आग लगने की 15 दुर्घटनाएं, रेलवे की चिट्ठी से हड़कंप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 08 Jun 2018 03:37 PM IST
विज्ञापन
रेलवे बोर्ड की एक चिट्ठी ने भारतीय रेल को सवालों के घेरे में ला खड़ा किया है। दरअसल पिछले 5 महीनों में रेलवे अधिकारियों की लापरवाही से जो घटनाएं सामने आईं हैं उससे यकीनन यात्रियों का भरोसा कम होगा। चिट्ठी में बीते 15 उन मामलों का जिक्र किया गया है जिसमें रेल आग लगने की दुर्घटना का शिकार हुई है।
विज्ञापन
रेलवे बोर्ड की ये चिट्ठी सभी जोन के जनरल मैनेजरों को भेजी गई है। इसमें विभाग की लापरवाही से लेकर गलती तक का जिक्र है। पिछले पांच महीनों में कुल 15 ऐसी दुर्घटनाएं सामने आईं थीं जिनमें रेल के कोच या तो आतंकी गतिविधियों के चलते आग की चपेट में आए या फिर सही ऑवजर्वेशन ना होने के चलते ये हादसे हुए।
विज्ञापन
ये चिट्ठी 31 मई को लिखी गई, जिसके बाद रेलवे उच्च अधिकारियों को उनकी लापरवाही पर उन्हें सचेत किया गया। इन दुर्घटनाओं में जान-माल का नुकसान हुआ वहीं कई अधिकारी अपनी जिम्मेदारियों से बचते दिखे।
विज्ञापन
आगरा डिविजन में एक कोच शार्ट सर्किट से आग की चपेट में आ गया तो उत्तर रेलवे के दिल्ली डिविजन में इसलिए कोच में आग लगी क्योंकि लगेज में लापरवाह तरह से मोबाइल की बैट्रियां रखी गईं थीं। और इस छोटी लापरवाही ने काफी नुकसान पहुंचाया। इन्हीं लापरवाहियों का जिक्र इस चिट्ठी में भी किया गया है और अधिकारियों को मुस्तैद होने का कड़ा निर्देश भी दिया गया है।