फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Stimulus plus reforms financial minister nirmala Sitharaman in Lok Sabha today in pandemic situation

लोकसभा Live: वित्त मंत्री ने कांग्रेस को घेरा, कहा- 'हम दो-हमारे दो' के लिए किया संस्थाओं का दुरुपयोग

Sat, 13 Feb 2021 01:01 PM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Tanuja Yadav Updated Sat, 13 Feb 2021 01:01 PM IST
विज्ञापन
Stimulus plus reforms financial minister nirmala Sitharaman in Lok Sabha today in pandemic situation
लोकसभा में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण - फोटो : ANI

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट को निवेश, मांग और आर्थिक वृद्धि को प्रोत्साहित करने वाला बताते हुए शनिवार को कहा कि उनकी सरकार की ओर से उठाए गए सुधारवादी कदमों से भारत को दुनिया की एक शीर्ष अर्थव्यवस्था बनने का रास्ता बनेगा।

विज्ञापन


वित्त मंत्री ने देश की तरक्की में सरकारी और निजी दोनों क्षेत्रों की भूमिका के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि उनकी सरकार संपत्ति सृजन करने वालों का सम्मान करने में विश्वास रखती है क्योंकि संपत्ति के बिना सरकार को पर्याप्त संसाधन नहीं मिल सकते।
विज्ञापन

 
इस बजट से देश बनेगा आत्मनिर्भर- वित्त मंत्री
उन्होंने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना, छोटे और मझोले उद्यमों की सहायता के लिए मुद्रा योजना, सौभाग्य योजना और अन्य तमाम कार्यक्रमों का उल्लेख करते हुए कि कहा कि इनका फायदा किसी पूंजीपति की जेब में नहीं जाता है। लोकसभा में बजट पर चर्चा का जवाब देते हुए वित्त मंत्री ने कहा कि बजट देश को आत्मनिर्भर बनाने में तेजी लाएगा और सुधारों की दिशा में उठाये गए कदम भारत दुनिया में शीर्ष अर्थव्यवस्था बनने का रास्ता साफ करेगा।

विपक्ष झूठी कहानी गढ़ रहा है - वित्त मंत्री

सीतारमण ने कहा कि सरकार गरीबों के लिए सड़क से लेकर कृषि, मकान से लेकर बिजली की सुविधा उपलब्ध करा रही है, इसके बावजूद विपक्ष झूठी कहानी गढ़ रहा है कि सरकार साठगांठ कर पूंजीपतियों के लिए काम कर रही है। बता दें कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने लोकसभा में आम बजट पर चर्चा में भाग लेते हुए आरोप लगाया था कि यह ‘हम दो, हमारे दो’ की सरकार है।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने भी राज्यसभा में आम बजट को ‘निराशाजनक’ करार देते हुए कहा था कि ‘अमीरों का, अमीरों के लिए और अमीरों द्वारा ’ बनाया यह बजट देश की उस एक प्रतिशत आबादी के लिए लाया गया है जिसके नियंत्रण में देश की 73 प्रतिशत संपदा है।

हमारी सरकार गरीबों के लिए काम कर रही है - वित्त मंत्री
वित्त मंत्री ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 1.67 करोड़ मकान बनाए गए हैं, सौभाग्य योजना के तहत अक्तूबर 2017 से 2.67 घरों में बिजली पहुंचाई गई। पीएम किसान सम्मान निधि के तहत नौ करोड़ से ज्यादा किसानों को उनके खाते में हर साल 6,000 रुपये डाले जा रहे हैं। क्या यह सब गरीबों के लिये नहीं है।’’

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्रत्री ग्राम सड़क योजना के तहत 2014-15 से 2,11,192 किलोमीटर सड़कों का निर्माण हुआ है, ये सड़के गांवों को जोड़ती हैं। क्या वे गांव अमीरों के हैं?’’ उन्होंने कहा कि जो लोग बिना सोचे-समझे आरोप लगाते हैं, उन्हें इन सवालों के जवाब देने चाहिए।’’

दामाद शब्द का इस्तेमाल कर कांग्रेस पर साधा निशाना 
वित्त मंत्री ने कहा कि सरकारी ई-मार्केटप्लेस के जरिए आठ लाख करोड़ रुपये मूल्य के लेन-देन हुए। इसका फायदा लघु और मझोले उद्यामों को मिला। क्या ये सुविधाएं बड़े पूंजीपतियों ने नहीं उठाई हैं। उन्होंने कहा कि सरकार ने गांवों में बिजली, सड़क किसानों के खातों में पैसा जैसे जो भी काम किए हैं क्या ‘दामादों’ के लिये किए है? बिल्कुल नहीं। इससे केवल गरीबों को लाभ हो रहा है।’’

वास्तव में वित्त मंत्री ने दामाद शब्द के जरिए परोक्ष रूप से कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के दामाद रॉबर्ट बाड्रा का संदर्भ दिया। बाड्रा पर संप्रग शासन के दौरान अवैध तरीके से लाभ उठाने का आरोप है। कांग्रेस पार्टी और वाड्रा पूर्व में ऐसे आरोपों से इनकार कर चुके हैं।

रक्षा बजट में कमी के विपक्ष के आरोप निराधार - वित्त मंत्री

रक्षा बजट में कमी के विपक्ष के आरोप पर वित्त मंत्री ने कहा कि यह कहना तथ्य आधारित नहीं है कि सरकार ने रक्षा बजट में कमी की है। उन्होंने कहा कि इस बार के बजट में रक्षा क्षेत्र के पूंजीगत खर्च में चालू वित्त वर्ष के बजट अनुमान से अधिक का प्रावधान किया गया है और यह वृद्धि पूंजी और राजस्व दोनों मदों में की गई है।

वित्त मंत्री ने कहा कि एक रैंक एक पेंशन योजना के बकाए को पूरा करने के लिए पिछले बजट में प्रावधान किया गया था जिसकी इस बार जरूरत नहीं थी। पीएम सम्मान निधि के तहत राशि कम किए जाने के विपक्ष के आरोप पर उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल की तरफ से छोटे एवं सीमांत किसानों की सूची नहीं देने से पीएम किसान सम्मान निधि के तहत 2021-22 के लिए आवंटन 10,000 करोड़ रुपये कम किया गया है।

जरूरत पड़ी तो मनरेगा के लिए और राशि आवंटित की जाएगी 
वित्त मंत्री ने यह भी कहा कि मनरेगा के तहत आवंटित कोष का उपयोग हमारी सरकार में बढ़ा है। सीतारमण ने कहा कि महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी कानून (मनरेगा) की सारी कमियों को दूर कर इस साल सबसे अधिक 90,500 करोड़ रूपये खर्च किए हैं।

उन्होंने कांग्रेस को आड़े हाथ लेते हुए कहा, ‘‘इस मामले में आपका ट्रैक रिकार्ड खराब है। आपके बजट अनुमान कभी हासिल नहीं किए जा सके।’’ सीतारमण ने कहा कि जरूरी हुआ तो सरकार 2021-22 में मनरेगा के लिए 73,000 करोड़ रुपये के बजट अनुमान के अलावा और अधिक धनराशि आवंटित करेगी। 

राहुल गांधी को बताया 'डूम्सडे मैन'

निर्मला सीतारमण ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए यह भी कहा कि वह एक ‘डूम्सडे मैन’ (प्रलय की बात करने वाला व्यक्ति) हैं। सीतारमण ने कहा कि उस समय उम्मीद थी कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष बताएंगे कि कांग्रेस ने 2019 के घोषणापत्र में किए वादे से क्यों पलटी मारी? पहले तो कृषि सुधारों का समर्थन करते थे, लेकिन अब नहीं कर रहे हैं।

उन्होंने राहुल गांधी पर कटाक्ष जारी रखते हुए कहा, ‘‘मुझे उम्मीद थी कि वह बताएंगे कि तीनों कृषि कानूनों में किस प्रावधान में कमी है। लेकिन यह भी नहीं बताया। सीतारमण ने सवाल किया, ‘‘कांग्रेस नेता पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह की कृषि सुधारों से जुड़ी टिप्पणी को क्यों भूल गए ?’’

वित्त मंत्री ने किसान आंदोलन के दौरान जान गंवाने वाले किसानों के सम्मान में राहुल गांधी की ओर से सदन में आसन की अनुमति के बिना कुछ देर मौन रखने का हवाला देते हुए सवाल किया कि उन्होंने संविधान का अपमान क्यों किया? उन्होंने कहा, ‘‘न वह (राहुल) तब के प्रधानमंत्री (मनमोहन सिंह) का सम्मान करते हैं और न अब के प्रधानमंत्री का सम्मान करते हैं।’’

उन्होंने चीन का नाम लिए बिना यह आरोप भी लगाया कि राहुल गांधी ने एक देश की पार्टी के साथ करार दिया। सीमा पर गतिरोध के समय एक देश के राजदूत से बात की। वित्त मंत्री ने कहा कि राहुल गांधी वरिष्ठ सदस्य हैं और ‘ब्रेकिंग इंडिया फ्रिंज ग्रुप’ के साथ शामिल हो जाते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस के शासनकाल में यही हुआ कि पहले संस्थान बनाओ और फिर उसका ‘हम दो हमारे दो’ के लिए दुरुपयोग करो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed