फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   STF recovered Rs 38 lakh from laborers house after raid

West Bengal: मालदा में एसटीएफ की छापेमारी, श्रमिक के घर से 38 लाख रुपए बरामद

Sat, 19 Nov 2022 10:10 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: निर्मल कांत Updated Sat, 19 Nov 2022 10:10 PM IST
सार

सूत्रों के अनुसार, एक खुफिया सूचना के आधार पर एसटीएफ की टीम ने शनिवार को कालियाचक के गंगानारायणपुर गांव स्थित एक मकान में छापामारी की और रुपए जब्त किए।

विज्ञापन
STF recovered Rs 38 lakh from laborers house after raid
मुद्रा (सांकेतिक) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बंगाल में एक बार फिर भारी मात्रा में नोट बरामद हुए हैं। अब एसटीएफ ने मालदा जिले के कालियाचक थाना इलाके में एक प्रवासी श्रमिक के घर से 37.99 लाख रुपए नकद बरामद किए हैं।

विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार, एक खुफिया सूचना के आधार पर एसटीएफ की टीम ने शनिवार को कालियाचक के गंगानारायणपुर गांव स्थित एक मकान में छापामारी की और रुपए जब्त किए। रुपए गिनने के लिए बैंक से मशीन मंगवानी पड़ी। जब्त नोटों में सभी 500 रुपये के नए बंडल हैं। एक श्रमिक के घर से इतनी बड़ी मात्रा में नोटों को देखकर सभी के होश उड़ गए।
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक इन नोटों का सीधा संबंध मादक कारोबारी जुड़े हैं, जिन्होंने श्रमिक के घर से इसे छिपाकर रखा था। यह पैसा कथित मादक कारोबारी रायल शेख का है, जिसे मादक पदार्थों की तस्करी के आरोप में फरवरी में गिरफ्तार किया गया था। नोटों की बरामदगी मामले में पुलिस ने रायल शेख की पत्नी फातिमा बीबी को मुख्य आरोपित बनाते हुए मामला दर्ज कर इसकी जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि इससे पहले राज्य सीआईडी ने बीते चार सितंबर को मालदा जिले के गाजोल इलाके में एक मछली व्यवसायी जयप्रकाश साहा के घर से करीब 1.40 करोड़ रुपये बरामद किए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed