{"_id":"5c213df8bdec2257043b7e26","slug":"sterling-biotech-money-laundering-case-ed-condemns-non-bailable-warrants-against-sandesra-brothers","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टर्लिंग बायोटेक मनी लांड्रिंग मामला: ईडी ने मांगा संदेसरा बंधुओं के खिलाफ गैर जमानती वारंट","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
स्टर्लिंग बायोटेक मनी लांड्रिंग मामला: ईडी ने मांगा संदेसरा बंधुओं के खिलाफ गैर जमानती वारंट
Tue, 25 Dec 2018 01:43 AM IST
गौरव द्विवेदी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: गौरव द्विवेदी
Updated Tue, 25 Dec 2018 01:43 AM IST
विज्ञापन
स्टर्लिंग बायोटेक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांच हजार करोड़ के मनी लांड्रिंग मामले में आरोपी गुजरात की फार्मा कंपनी स्टर्लिंग बायोटेक लिमिटेड के निदेशकों की गिरफ्तारी के लिए खुला गैर जमानती वारंट जारी करने के लिए प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कोर्ट में आवेदन दायर किया है। पटियाला हाउस अदालत के अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश सतीश कुमार अरोड़ा ने नितिन जयंतीलाल संदेसरा, चेतन कुमार जयंतीलाल संदेसरा, दीप्ति चेतन संदेसरा और हितेश कुमार नरेंद्र भाई पटेल के खिलाफ वारंट जारी करने के आवेदन पर सुनवाई के लिए पांच जनवरी की तारीख तय की है।
विज्ञापन
ईडी ने कंपनी के खिलाफ धन शोधन रोकथाम कानून की धाराओं के तहत पांच हजार करोड़ रुपये की मनी लांड्रिंग का मामला दर्ज कर रखा है। जांच एजेंसी के विशेष वकील नितेष राणा ने आवेदन दायर कर कंपनी के चारों आरोपी निदेशकों के खिलाफ वारंट जारी करने का आग्रह किया है। इसके अलावा ईडी इन आरोपियों के खिलाफ आयकर विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को घूस देने के मामले की भी जांच कर रही है।
विज्ञापन