{"_id":"663d65795c1008fe8508b5c3","slug":"stepfather-had-murdered-bollywood-actress-laila-khan-found-guilty-2024-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharashtra: सौतेले पिता ने की थी बॉलीवुड अभिनेत्री लैला खान की हत्या, दोषी करार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Maharashtra: सौतेले पिता ने की थी बॉलीवुड अभिनेत्री लैला खान की हत्या, दोषी करार
Fri, 10 May 2024 05:38 AM IST
शिव शरण शुक्ला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: शिव शरण शुक्ला
Updated Fri, 10 May 2024 05:38 AM IST
विज्ञापन
अदालत का फैसला।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड अभिनेत्री लैला खान हत्याकांड में सत्र न्यायालय ने बृहस्पतिवार को उनके सौतेले पिता परवेज टाक को दोषी करार दिया। 2011 के इस हत्याकांड में परवेज पर अपनी सौतेली बेटी लैला सहित, उसकी मां और चार भाई-बहनों की हत्या करने का आरोप था।
विज्ञापन
परवेज टाक को आईपीसी के तहत हत्या और सबूत नष्ट करने सहित अन्य अपराधों का दोषी पाया गया। अदालत 14 मई को सजा की अवधि पर सुनवाई करेगी। टाक लैला की मां सेलिना का तीसरा पति था। लैला, मां सेलिना और उनके चार भाई-बहनों की इगतपुरी के बंगले में हत्या कर दी गई थी। अभियोजन पक्ष की तरफ से केस में कहा गया था कि टाक का सेलिना की उसकी संपत्तियों को लेकर विवाद हुआ था और उसने इसके बाद सबसे पहले उसकी हत्या की। इस हत्याकांड के कुछ महीनों बाद टाक को जम्मू-कश्मीर पुलिस ने गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन