ओमिक्रॉन का कहर: लगातार बढ़ रही मरीजों की संख्या के बाद नई गाइडलाइंस लागू, जानें- कहां क्या हुई सख्ती
कोरोना की दूसरी लहर अभी खत्म भी नहीं हुई थी कि ओमिक्रॉन की दस्तक ने भारत के कई हिस्सों को अपनी चपेट में ले लिया है। ओमिक्रॉन को लेकर केंद्र सरकार ने सभी राज्य सरकारों को पत्र लिखकर अलर्ट कर दिया है। वहीं, कई राज्यों में पाबंदियां लगा दी गई हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश के 16 राज्यों में ओमिक्रॉन की दस्तक
देश के दर्जन भर से ज्यादा राज्यों में ओमिक्रान के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। इनमें महाराष्ट्र में सबसे अधिक मामले सामने आए हैं। महाराष्ट्र में 65, दिल्ली में 57, तमिलनाडु में 34, तेलंगाना में 24, राजस्थान में 22, कर्नाटक में 19 के साथ ही हरियाणा में पहला मामला सामने आया है। वहीं, गुजरात में अभी तक 23 केस दर्ज हो चुके हैं। केरल (24), उत्तर प्रदेश में (2) मामले हैं। आंध्र प्रदेश में दो मामले, पश्चिम बंगाल, उत्तराखंड और चंडीगढ़ में एक-एक केस सामने आया है।
राजधानी दिल्ली में नए नियम लागू
नोएडा-लखनऊ में धारा 144 लागू
महाराष्ट्र में ओमिक्रॉन के सबसे ज्यादा मामले
पश्चिम बंगाल में क्वारंटीन अनिवार्य
बंगाल सरकार ने बुधवार को जोखिम वाले देशों से भारत आने वाले कोरोना संक्रमितों के लिए सात दिन का इंस्टीट्यूशनल आइसोलेशन को अनिवार्य कर दिया है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि अगर जीनोम सिक्वेंसिंग में कोई ओमिक्रॉन से संक्रमित पाया जाता है, तो उसे लगातार दो आरटीपीसीआर टेस्ट निगेटिव आने तक अस्पताल से नहीं छोड़ा जाएगा।