{"_id":"5bed0f62bdec22697652b909","slug":"statement-of-rajnath-singh-over-pak-cricketer-shahid-afridi-kashmir-statement","type":"story","status":"publish","title_hn":"अफरीदी के बयान पर बोले गृहमंत्री राजनाथ सिंह- कश्मीर भारत का था, है और रहेगा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
अफरीदी के बयान पर बोले गृहमंत्री राजनाथ सिंह- कश्मीर भारत का था, है और रहेगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 15 Nov 2018 11:49 AM IST
विज्ञापन
निरंतर एक्सेस के लिए सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
विज्ञापन
गृहमंत्री राजनाथ सिंह
- फोटो : ANI
क्रिकेटर शाहिर अफरीदी के कश्मीर वाले बयान अब गृहमंत्री राजनाथ सिंह का भी बयान आया है। उनका कहना है, "बात तो ठीक कही उन्होंने। वो पाकिस्तान नहीं संभाल पा रहे कश्मीर क्या संभालेंगे। कश्मीर भारत का हिस्सा था, है और रहेगा।
आगे पढ़ने के लिए लॉगिन या रजिस्टर करें
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ सब्सक्राइब्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
फ्री ई-पेपर
सभी विशेष आलेख
सीमित विज्ञापन
सब्सक्राइब करें
Baat to thik kaha unhone. Woh Pakistan nahi sambhal pa rahe, Kashmir kya sambhal paayenge. Kashmir Bharat ka part tha, hai, aur rahega: Home Minister Rajnath Singh on Shahid Afridi's statement 'Pakistan doesn’t need Kashmir, as it cannot manage its own four provinces' pic.twitter.com/WPNLgg6XOT
— ANI (@ANI) November 15, 2018
बता दें पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी ने कहा था, "कश्मीर को आजाद करना चाहिए। मानवता को जिंदा रहना चाहिए। लोगों को मौत नहीं मिलनी चाहिए। पाकिस्तान को कश्मीर नहीं चाहिए। वह अपने चार प्रांत भी नहीं संभाल पा रहा है। बड़ी चीज है इंसानियत। वहां लोग मर रहे हैं, जो दर्दनाक है। किसी भी समुदाय के लोगों की मौत दर्दनाक है।" उन्होंने यह बात लंदन में मीडिया से बातचीत के दैरान कही थी।
हालांकि बाद में उन्होंने सफाई देते हुए ट्वीट किया। उन्होंने ट्वीट में कहा, "मेरे बयान को भारतीय मीडिया ने गलत लिया। मैं अपने देश के लिए जुनूनी हूं और कश्मीरियों के संघर्षों की बहुत इज्जत करता हूं। मानवता को जीवित रहना चाहिए और उन्हें अपने अधिकार मिलने चाहिए।"
उन्होंने एक और ट्वीट में अपनी बात पूरी करते हुए लिखा, "क्लिप अधूरी और मुद्दे से बाहर की है क्योंकि इससे पहले जो कहा वो उसमें है ही नहीं। कश्मीर अनसुलझा विवाद है और क्रूर भारतीय कब्जे के तहत है। संयुक्त राष्ट्र संकल्प के अनुसार इसे हल किया जाना चाहिए। मेरे साथ हर पाकिस्तानी कश्मीरी स्वतंत्रता संघर्ष का समर्थन करता है। कश्मीर पाकिस्तान से संबंधित है।"
गौरतलब है कि अफरीदी ने कश्मीर मुद्दे पर अप्रैल में कहा था कि वहां चिंताजनक स्थितियां हैं। संयुक्त राष्ट्र को कश्मीर मुद्दे पर हस्तक्षेप करना है।