फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Star of Ishan Porel, born in the family of Kabaddi

कबड्डी के परिवार में जन्मा क्रिकेट का सितारा इशान पोरेल

Sat, 03 Feb 2018 09:41 PM IST
रीता तिवारी, कोलकाता
रीता तिवारी, कोलकाता Updated Sat, 03 Feb 2018 09:41 PM IST
विज्ञापन
Star of Ishan Porel, born in the family of Kabaddi
ईशान पोरेल
पेशेवर कबड्डी खिलाड़ियों से भरे परिवार में पैदा होकर अंडर-19 विश्वकप जीतने वाली भारतीय टीम का सदस्य बनने तक इशान पोरेल ने बहुत कम समय में एक लंबा सफर तय किया है। सेमीफाइनल में पाकिस्तानी बल्लेबाजी की बखिया उधेड़ने वाले पोड़ेल ने शनिवार को फाइनल में आस्ट्रेलिया के दो अहम विकेट लिए थे। यूं तो पाकिस्तान के साथ सेमीफाइनल मैच के बाद ही हुगली जिले के चंदननगर में जश्न का माहौल बन गया था। लेकिन ईशान के घरवालों, परिजनों, मित्रों और शुभचिंतकों को धड़कते दिल से फाइनल का इंतजार था। और इशान ने किसी को निराश नहीं किया। अब फाइनल जीतते ही पूरा चंदननगर जश्न मना रहा है। वहां होली के महीने भर पहले ही होली के रंग-गुलाल उड़ने लगे हैं।
विज्ञापन


इशान के दादा सुभाष चंद्र पांडेय कबड्डी खेलते थे। इशान के पिता चंद्रनाथ पोरेल को खेल कोटे में ही पूर्व रेलवे में नौकरी मिली है। चंद्रनाथ कहते हैं कि टूर्नामेंट में घायल होकर लगातार दो मैचों में इशान के नहीं खेलने से हम चिंतित ते। लेकिन हम सबको भरोसा था कि वह वापसी जरूरी करेगा। वे बताते हैं कि इशान बचपन से ही अपनी धुन का पक्का रहा है। क्रिकेट सीखने के लिए वह रोजाना 40 किमी का सफर तय कर कोलकाता जाता था।
विज्ञापन

Star of Ishan Porel, born in the family of Kabaddi
under-19 world cup
पिता चाहते हैं कि उसका बेटा अपने प्रदर्शन को इसी तरह निखारता रहे। उनको इस बात का पक्का भरोसा भी है। दूसरी ओर, इशान की मां रीता पोरेल कहती हैं, हम चाहते हैं कि वह इसी तरह तरक्की की सीढ़ियां चढ़ते रहे। वह बचपन से ही काफी मेहनती रहा है। मां को अब अपने चैंपियन बेटे की वापसी का बेसब्री से इंतजार है। वह कहती हैं कि इशान के लौटने पर वे चावल, दाल, आलू पोस्तो और पनीर की सब्जी तैयार रखेंगी। आकिर यह उके बेटे का सबसे पसंदीदा भोजन जो है।

बीते दिनों आईपीएल की नीलामी ने कई खरीददार नहीं मिलने पर घरवालों के साथ इशान के दोस्तों और शुभचिंतकों को कुछ निराशा जरूर हुई थी। लेकिन विश्वकप के सेमाफाइन व फाइनल में इशान के प्रदर्श ने उस निराशा को बहुत पीछे छोड़ दिया है। अब चंदननगर के लोगों को इसका कोई मलाल नहीं है। पश्चिम बंगाल की मुक्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी अपने एक ट्वीट में अंडर-19 टीम को जीत की बधाई देते हुए सेमाफाइनल व फाइनल में इशान के प्रदर्शन पर गर्व जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed