फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Standoff on suspension: Kharge's allegation- Government trying to divide the opposition, the ruling party gave this answer

गतिरोध: खड़गे बोले- सिर्फ पांच दलों द्वारा विरोध, सत्ता पक्ष का ये दावा विपक्ष को बांटने की कोशिश

Mon, 20 Dec 2021 03:44 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Mon, 20 Dec 2021 03:44 PM IST
सार

कांग्रेस नेता खड़गे ने सरकार की ओर से आए बयान कि विपक्ष निलंबन पर चर्चा नहीं कर रहा है और सिर्फ पांच दल विरोध कर रहे हैं, यह एक सस्ता बयान है। इस तरह के बयानों से कोई पार्टी कमजोर नहीं होती है।

विज्ञापन
Standoff on suspension: Kharge's allegation- Government trying to divide the opposition, the ruling party gave this answer
मल्लिकार्जुन खड़गे - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

राज्यसभा के 12 सदस्यों के निलंबन को लेकर गतिरोध जारी है। सोमवार को भी कोई हल नहीं निकल सका। मामले में सरकार द्वारा बुलाई गई बैठक का विपक्ष ने बहिष्कार किया। सदन में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने सरकार पर आरोप लगाया कि वह विपक्ष को बांटने का प्रयास कर रही है, इसलिए सिर्फ पांच दलों द्वारा विरोध की घटिया बात कह रही है। उधर, संसदीय कार्यमंत्री प्रहलाद जोशी ने कहा कि हम उन दलों से बात करना चाहते हैं, जिनके सांसद निलंबित किए गए हैं, लेकिन वे बैठक का बहिष्कार कर रहे हैं। 

विज्ञापन


राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि केंद्र सरकार विपक्ष को बांटने की कोशिश कर रही है। 15-16 दल मिलकर इस मुद्दे के खिलाफ लड़ रहे हैं, वे हमें बांटने के लिए केवल 5 दलों के सदस्यों को बैठक के लिए बुलाते हैं। यह फूट डालो और राज करो की नीति शायद उन्हें अंग्रेजों ने दी थी। उनके पास कहने के लिए कुछ नहीं है, इसलिए वे ऐसी बातें कहते रहेंगे। इस तरह के बयानों से कोई पार्टी कमजोर नहीं होती है। उन्हें पहले यह स्वीकार करना चाहिए कि उन्होंने गलती की है। क्या आपने उन्हें नियमानुसार सस्पेंड किया? आपने नियमों का उल्लंघन कर उन्हें सस्पेंड कर दिया। हम कह रहे हैं कि निलंबन रद्द किया जाए। इसमें गलत क्या है। 
विज्ञापन


जनता कर रही विपक्ष का बहिष्कार : जोशी
उधर, संसदीय कार्यमंत्री प्रहलाद जोशी ने कहा कि हम उन विपक्षी दलों से बात करना चाहते हैं, जिनके राज्यसभा सांसदों को निलंबित किया गया है। विपक्ष बैठक का बहिष्कार कर रहा है। उन्होंने संविधान दिवस के कार्यक्रम का भी बहिष्कार किया। उन्हें समझना चाहिए कि जनता भी उनका बहिष्कार कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार समझ जाए, विपक्ष कमजोर नहीं : सुष्मिता देव
उधर, तृणमूल कांग्रेस की सांसद सुष्मिता देव ने कहा कि यदि विपक्ष अपने 12 सांसदों के निलंबन का विरोध नहीं करेगा तो भाजपा मान लेगी, इसी तरह से देश चलाया जा सकता है। उन्हें समझ लेना चाहिए कि विपक्ष कमजोर नहीं है और उन्हें यह महसूस कराने के लिए ही हम विरोध और बहिष्कार जारी रखेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed