फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Stan Swamys death: CPI(M) leader Yechurys tweet-sad and angry, custodial murder took place

स्टेन स्वामी का निधन: माकपा नेता येचुरी का ट्वीट-दुखी और आक्रोशित हूं, हिरासत में हत्या हुई

Mon, 05 Jul 2021 06:17 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Mon, 05 Jul 2021 06:17 PM IST
सार

एल्गार परिषद-माओवादी हिंसा मामले में गिरफ्तार फादर स्टेन का सोमवार दोपहर निधन हो गया। वे न्यायिक हिरासत में जेल थे। बीमार होने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 
 

विज्ञापन
Stan Swamys death: CPI(M) leader Yechurys tweet-sad and angry, custodial murder took place
sitaram yechuri - फोटो : bbc

विस्तार

मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के महासचिव सीताराम येचुरी ने सोमवार को कहा कि वह फादर स्टेन स्वामी के निधन से दुखी और आक्रोशित हैं। उनके साथ अमानवीय व्यवहार किया गया। एल्गार परिषद-माओवादी संबंध मामले में आरोपी पादरी स्टेन स्वामी का मुंबई के एक अस्पताल में निधन हो गया। स्वामी का जिस अस्पताल में उपचार चल रहा था, उसके एक अधिकारी ने बंबई उच्च न्यायालय को सोमवार को इस बारे में बताया।

विज्ञापन


मुबई के उपनगरीय अलाके बांद्रा स्थित होली फैमिली अस्पताल के निदेशक डॉ. इयान डिसूजा ने हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति एस एस शिंदे और न्यायमूर्ति एन जे जमादार की पीठ को बताया कि 84 वर्षीय स्वामी की सोमवार अपराह्न डेढ़ बजे मृत्यु हो गई। इस पर येचुरी ने ट्वीट किया, 'फादर स्टेन स्वामी के निधन से बहुत दुखी और आक्रोशित हूं। वह एक पादरी और सामाजिक कार्यकर्ता थे, जिन्होंने कमजोरों की अथक सहायता की। अधिकनायकवादी गैर कानूनी गतिविधियां नियंत्रक अधिनियम (यूएपीए) के तहत उन्हें हिरासत में लिया गया और आमनवीय व्यवहार किया गया, जबकि उन पर कोई आरोप साबित नहीं हुआ था।' उन्होंने कहा कि ‘हिरासत में हुई इस हत्या’ के लिए जवाबदेही तय की जानी चाहिए।
विज्ञापन


कठोर और निर्दयी सरकार : महबूबा मुफ्ती
पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने 84 वर्षीय आदिवासी नेता स्टेन स्वामी के निधन पर सोमवार को आश्चर्य जताते हुए कहा कि 'कठोर और निर्दयी' सरकार ने उन्हें उनके सम्मान से वंचित कर दिया और वह उनकी मौत के लिए जिम्मेदार है।
विज्ञापन
विज्ञापन


महबूबा ने ट्वीट किया है कि आदिवासी नेता 84 वर्षीय स्टेन स्वामी की मृत्यु से बहुत दुखी हूं। कठोर और निर्दयी सरकार ने उनके जीवित रहते उनसे उनका सम्मान छीन लिया और वही उनकी मृत्यु के लिए जिम्मेदार है। बहुत आश्चर्यचकित हूं। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे।

एल्गार परिषद माओवादी संबंध मामले में आरोपी, जेसुइट पादरी स्टेन स्वामी की सोमवार को मृत्यु हो गई। स्वामी का इलाज जिस अस्पताल में चल रहा है उसके अधिकारी ने बंबई उच्च न्यायालय को इस आशय की जानकारी दी। उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति एस. एस. शिंदे और न्यायमूर्ति एन. जे. जामदार की खंड पीठ को बांद्रा स्थित होली फैमिली अस्पताल के निदेशक डॉक्टर इयान डिसूजा ने बताया कि 84 वर्षीय स्वामी का निधन दोपहर 1:30 बजे हुआ।

स्वामी न्याय और मानवीयता के हकदार थे: राहुल गांधी

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने फादर स्टेन स्वामी के निधन पर दुख जताते हुए सोमवार को कहा कि वह न्याय और मानवीयता के हकदार थे। एल्गार परिषद-माओवादी संबंध मामले में आरोपी पादरी स्वामी का एक अस्पताल में निधन हो गया। स्वामी का जिस अस्पताल में उपचार चल रहा था, उसके एक अधिकारी ने बंबई उच्च न्यायालय को सोमवार को इस बारे में बताया।

मुंबई के उपनगरीय अलाके बांद्रा स्थित होली फैमिली अस्पताल के निदेशक डॉ. इयान डिसूजा ने उच्च न्यायालय की न्यायमूर्ति एस एस शिंदे और न्यायमूर्ति एनजे जमादार की पीठ को बताया कि 84 वर्षीय स्वामी की सोमवार अपराह्न डेढ़ बजे मृत्यु हो गई। राहुल गांधी ने ट्वीट किया कि फादर स्टेन स्वामी के निधन पर भावभीनी श्रद्धांजलि। वह न्याय और मानवीयता के हकदार थे।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि फादर स्टेन स्वामी को विनम्र श्रद्धांजलि। कितना दुर्भाग्यपूर्ण है कि एक व्यक्ति जिसने जीवन भर गरीबों-आदिवासियों की सेवा की और मानव अधिकारों की आवाज बना, उन्हें मृत्यु की घड़ी में भी न्याय एवं मानव अधिकारों से वंचित रखा गया।

पार्टी के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने ट्वीट के जरिए दावा किया कि इस त्रासदी के लिए भारत सरकार की व्यवस्था में किसे जिम्मेदार ठहराया जाएगा? कोई गलती मत करिए-यह इंडियन स्टेट है, जिसने उन फादर स्टेन स्वामी की हत्या की जो सामाजिक न्याय के प्रखर पैरोकार थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed