{"_id":"62ecc03216e26b55434ce224","slug":"stalin-changed-his-twitter-profile-picture-karunanidhi-with-tricolour-in-background","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tricolour Pic: स्टालिन ने बदली प्रोफाइल तस्वीर, तिरंगे के साथ नजर आ रहे पिता करुणानिधि भी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Tricolour Pic: स्टालिन ने बदली प्रोफाइल तस्वीर, तिरंगे के साथ नजर आ रहे पिता करुणानिधि भी
Fri, 05 Aug 2022 12:32 PM IST
सुरेंद्र जोशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Fri, 05 Aug 2022 12:32 PM IST
सार
तमिलनाडु में सत्तारूढ़ द्रमुक के अध्यक्ष स्टालिन ने प्रधानमंत्री मोदी द्वारा देशवासियों से सोशल मीडिया खातों की प्रोफाइल तस्वीर में तिरंगा लगाने के आह्वान के बाद यह बदलाव किया। देश की आजादी के 75 साल पूरे होने के अवसर पर यह कदम उठाया जा रहा है।
विज्ञापन
Stalin changed his Twitter profile picture, Karunanidhi with tricolour in background
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पीएम नरेंद्र मोदी के आह्वान के बाद तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन ने भी आज अपने ट्विटर ट्विटर अकाउंट की प्रोफाइल तस्वीर बदलकर तिरंगा लगा दिया। नई प्रोफाइल तस्वीर में उनके पिता स्व. एम करुणानिधि की पृष्ठभूमि में तिरंगा नजर आ रहा है।
विज्ञापन
इसके साथ ही स्टालिन ने कहा कि उनके पिता ने मुख्यमंत्रियों को तिरंगा फहराने का अधिकार दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी। तमिलनाडु में सत्तारूढ़ द्रमुक के अध्यक्ष स्टालिन ने प्रधानमंत्री मोदी द्वारा देशवासियों से सोशल मीडिया खातों की प्रोफाइल तस्वीर में तिरंगा लगाने के आह्वान के बाद यह बदलाव किया। देश की आजादी के 75 साल पूरे होने के अवसर पर यह कदम उठाया जा रहा है।
विज्ञापन
स्टालिन ने एक ट्वीट में कहा, 'मुथमिल अरिग्नार (तमिल विद्वान) कलैगनार ने 15 अगस्त 1974 को राज्यों के मुख्यमंत्रियों के राष्ट्रीय ध्वज फहराने के अधिकार को सुनिश्चित किया था। चित्र में तमिलनाडु के पूर्व सीएम स्व. करुणानिधि अधिकारियों के साथ संभवत: फोर्ट सेंट जॉर्ज की सीढ़ियां उतरते नजर आ रहे हैं। फोर्ट जॉर्ज में तमिलनाडु का राज्य सचिवालय है। उनके पीछे भारतीय राष्ट्रीय ध्वज फहरा रहा है।'
विज्ञापन
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री हर साल स्वतंत्रता दिवस पर चेन्नई के फोर्ट सेंट जॉर्ज किले की प्राचीर पर तिरंगा फहराते हैं।