फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: अचानक टूट गया वरुण गांधी का मंच, मची अफरातफरी

Mon, 14 Mar 2016 02:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, मुरादाबाद Updated Mon, 14 Mar 2016 02:34 AM IST
विज्ञापन
stage of varun gandhi broken
वरुण गांधी का स्टेज टूटा - फोटो : अमर उजाला

मुरादाबाद शहर के पीली कोठी चौराहे पर वरुण गांधी के भाषण के लिए तैयार मंच अचानक टूट गया। अपने चहेते के चक्कर में उत्साही नेताओं ने ही मंच ढहा दिया। एक पार्टी कार्यकर्ता मंच पर ही गिर गया। गनीमत थी कि मंच पर चढ़ने के लिए वरुण गांधी ने कदम बढ़ाया ही था लेकिन मंच टूटने पर बगल में खड़े सांसद सर्वेश सिंह ने वरुण गांधी का हाथ पकड़कर लिया और वह पीछे खड़े हो गए।

तस्वीरें: अचानक टूट गया वरुण गांधी का मंच, मची अफरातफरी

stage of varun gandhi broken
लोगों को संबोधित करते वरुण गांधी - फोटो : अमर उजाला

मेयर बीना अग्रवाल सहित अन्य महिला नेता भी मंच से बचते हुए दूसरे किनारे पर जा खड़ी हुई। जिस तरफ से वरुण गांधी मंच पर चढ़ रहे थे उसी किनारे पर मंच टूटा था। दरअसल वरुण गांधी का काफिला पहुंचते ही पार्टी नेता और कार्यकर्ता जोश में आ गए। जैसे ही वरुण कार से उतरे, भीड़ से बुरी तरह घिर गए।

तस्वीरें: अचानक टूट गया वरुण गांधी का मंच, मची अफरातफरी

stage of varun gandhi broken
मुरादाबाद में वरुण गांधी - फोटो : अमर उजाला

उधर कई नेता और कार्यकर्ता फूलमाला लेकर मंच की एक साइड से ऊपर चढ़ गए। दबाव बढ़ते ही मंच अचानक टूट गया। इसके बाद अधिकतर नेताओं, कार्यकर्ताओं को सख्ती से मंच से उतारा गया। सांसद सर्वेश सिंह पहले मंच पर चढ़े और मंच का अन्य हिस्से के सुरक्षित होने की पुष्टि कर वरुण गांधी को आगे बुलाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

तस्वीरें: अचानक टूट गया वरुण गांधी का मंच, मची अफरातफरी

stage of varun gandhi broken
मुरादाबाद में वरुण गांधी लोगों से मिलते हुए - फोटो : अमर उजाला

यूपी में ऐसी राजनीति को जन्म देना चाहता हूं जिससे समाज के कमजोर व्यक्ति को भी उसका हक मिले। नफरत नहीं, प्यार की राजनीति हो। यूपी में नौकरी बेची जा रही है। पुलिस और अफसर जनता का उत्पीड़न कर रहे हैं। बेटियां असुरिक्षत हैं। यह पाप है। इसी जन्म में पाप पूरा होता है। मैं पुण्य करने के लिए राजनीति में आया हूं।

विज्ञापन

तस्वीरें: अचानक टूट गया वरुण गांधी का मंच, मची अफरातफरी

stage of varun gandhi broken
लोगों को संबोधित करते हुए वरुण गांधी - फोटो : अमर उजाला

गरीब, किसान, शिक्षित बेरोजगारों की पीड़ा का जिक्र करते हुए भाजपा सांसद वरुण गांधी ने ढाकी गांव की जनसभा में यह बात कही। वह यहां तंगहाली से खुदकुशी करने वाले तीन किसानों के परिजनों को आर्थिक मदद देने आए थे। इससे पूर्व शहर के पीलीकोठी चौराहे पर वरुण गांधी का स्वागत मंच भीड़ के दबाव से टूट गया जिससे भगदड़ मच गई। वरुण गांधी ने कहा कि जब जनता का उत्पीड़न रुकेगा तभी प्रदेश आगे बढ़ेगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed