{"_id":"5ca781dcbdec22142e74b25d","slug":"srushti-jayant-deshmukh-cleared-civil-services-exam-in-her-first-attempt","type":"story","status":"publish","title_hn":"Civil Services Result 2018:महिलाओं में टॉपर सृष्टि बोलीं, सोच लिया था मेरा पहला प्रयास ही अंतिम होगा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Civil Services Result 2018:महिलाओं में टॉपर सृष्टि बोलीं, सोच लिया था मेरा पहला प्रयास ही अंतिम होगा
Fri, 05 Apr 2019 11:19 PM IST
संदीप भट्ट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संदीप भट्ट
Updated Fri, 05 Apr 2019 11:19 PM IST
विज्ञापन
सिविल सेवा परीक्षा में सृष्टि जयंत देशमुख महिला अभ्यर्थियों में पहले स्थान पर रहीं।
- फोटो : एएनआई
संघ लोक सेवा आयोग ने सिविल सेवा परीक्षा 2018 का परिणाम घोषित कर दिया है। देश की सबसे प्रतिष्ठित सिविल सेवा परीक्षा में सृष्टि जयंत देशमुख ( Srushti jayant Deshmukh) महिला अभ्यर्थियों में पहले स्थान पर रहीं। वहीं, उनकी ऑल इंडिया रैंक पांचवी रही। परीक्षा का परिणाम आते ही उनके परिवार में जश्न सा माहौल बन गया।
विज्ञापन
मध्यप्रदेश की रहने वाली सृष्टि के परिजनों ने घर पर ही जश्न मनाया। उनके परिजनों ने कहा कि सिविल सेवा परीक्षा में यह सृष्टि का पहला प्रयास था। सृष्टि ने अपनी सफलता पर कहा कि संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा काफी लंबी होती है और इसके लिए आपको कम से कम एक-डेढ़ साल तैयारी को देने होते हैं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ेंः परिवार में पहली लड़की बनी आईएएस, टॉपर सृष्टि ने पूरा किया सपना
विज्ञापन
मेरे परिवार, अभिभावक, दोस्तों और शिक्षकों ने मुझे खूब सपोर्ट दिया, इसलिए इसका श्रेय उन्हें भी जाता है। पहले प्रयास में सफलता पाने के सवाल पर सृष्टि ने कहा कि मैंने यह सोच लिया था कि मेरा पहला प्रयास ही मेरा अंतिम प्रयास होगा। मैंने निश्चय कर लिया था कि इस परीक्षा को पहले ही प्रयास में पास करना है।
Srushti Jayant Deshmukh: UPSC exam is a long journey where you are committed for 1-1.5 years. My parents, family, friends & teachers supported me, so the credit goes to them. I had decided that my first attempt is my last attempt & I was determined to clear it in one attempt. pic.twitter.com/AwgxbphTZh
— ANI (@ANI) April 5, 2019