फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   SRS report: 31 percent of deaths in India due to heart diseases

SRS Report: देश में होने वाली एक-तिहाई मौतें दिल की बीमारियों से, 15-29 आयुवर्ग में आत्महत्या सबसे आम वजह

Sat, 06 Sep 2025 06:28 AM IST
दीपक कुमार शर्मा एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Sat, 06 Sep 2025 06:28 AM IST
सार

2021-2023 में बताया गया है कि देश में गैर-संक्रामक रोग मौतों का मुख्य कारण हैं। कुल मौतों में 56.7 प्रतिशत गैर-संक्रामक रोगों की वजह से ही होती हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, संक्रामक, मातृत्व, नवजात और पोषण संबंधी स्थितियों से मौत का आंकड़ा 23.4 प्रतिशत है।

विज्ञापन
SRS report: 31 percent of deaths in India due to heart diseases
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : adobe stock photos

विस्तार

भारत में होने वाली कुल मौतों में करीब एक-तिहाई (31 प्रतिशत) हृदय संबंधी रोगों के कारण होती है। यह जानकारी भारत के महापंजीयक के अधीन नमूना पंजीयन सर्वेक्षण (एसआरएस) की तरफ से जारी नवीनतम आंकड़ों में सामने आई।

विज्ञापन


मृत्यु के कारणों पर रिपोर्ट: 2021-2023 में बताया गया है कि देश में गैर-संक्रामक रोग मौतों का मुख्य कारण हैं। कुल मौतों में 56.7 प्रतिशत गैर-संक्रामक रोगों की वजह से ही होती हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, संक्रामक, मातृत्व, नवजात और पोषण संबंधी स्थितियों से मौत का आंकड़ा 23.4 प्रतिशत है। वर्ष 2020-2022 (जो कोविड-19 से प्रभावित रहा) में ये आंकड़े क्रमशः 55.7 प्रतिशत और 24.0 प्रतिशत थे। रिपोर्ट बताती है कि कुल मिलाकर हृदय रोग मौतों का एक एक बड़ा कारण बने हुए हैं। इसके बाद श्वसन संक्रमण (9.3 प्रतिशत), कैंसर व अन्य ट्यूमर (6.4 प्रतिशत), और श्वसन रोग (5.7 प्रतिशत) जानलेवा साबित होते हैं। अन्य कारणों में पाचन संबंधी रोग (5.3 प्रतिशत), अज्ञात कारणों से बुखार (4.9 प्रतिशत), गैरइरादतन चोट (मोटर वाहन दुर्घटनाओं को छोड़कर) 3.7 प्रतिशत, मधुमेह (डायबिटीज) 3.5 प्रतिशत, और जनन-मूत्र संबंधी रोग (3.0 प्रतिशत) आदि शामिल हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Seat ka Samikaran: नरकटिया में जदयू-राजद के बीच है सीधी लड़ाई, ऐसा है इसका चुनावी इतिहास
विज्ञापन
विज्ञापन


अलग-अलग क्षेत्र के आधार पर तैयार रिपोर्ट
रिपोर्ट प्रत्यक्ष स्रोतों पर आधारित है और इसमें मृत्यु के कारणों को आयु, लिंग, निवास (शहरी/ग्रामीण) और देश के विभिन्न क्षेत्रों के आधार पर वर्गीकृत किया गया है। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि इसमें शीर्ष दस कारणों का विश्लेषण विभिन्न मानकों के अनुसार किया गया है और विशेष स्थितियों जैसे कि हृदय रोग, श्वसन संक्रमण, कैंसर व अन्य ट्यूमर से होने वाली मृत्यु के मामलों का विस्तृत अध्ययन भी शामिल है।

ये भी पढ़ें: बारिश का कहर जारी: गुजरात में पांच डूबे.. हिमाचल में आठ शव बरामद; अजमेर जलमग्न, पंजाब में बाढ़ की स्थिति गंभीर

15-29 आयुवर्ग में आत्महत्या सबसे आम वजह
हृदय रोग जीवनशैली से जुड़ी बीमारी मानी जाती है। यह 30 वर्ष से अधिक आयु के लोगों की मौत का प्रमुख कारण है, जबकि 15-29 वर्ष की आयु के समूह में आत्महत्या (इरादतन चोट) मौत का सबसे आम कारण है। रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि चोटों से होने वाली मौतों के मामले 9.4 प्रतिशत है, जबकि अस्पष्ट कारणों से हुई मौतें 10.5 प्रतिशत हैं। हालांकि, 70 वर्ष या उससे अधिक आयु के लोगों में से ज्यादातर की मौत का कारण अस्पष्ट पाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed