फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Srilanka handover hambantota port to china

भारत की आपत्तियों को दरकिनार कर श्रीलंका ने चीन को सौंपा हंबनटोटा पोर्ट

Sat, 09 Dec 2017 06:29 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 09 Dec 2017 06:29 PM IST
विज्ञापन
Srilanka handover hambantota port to china

श्रीलंका में चीन की मदद से तैयार हो रहे जिस हंबनटोटा बंदरगाह को लेकर भारत लगातार आपत्तियां दर्ज कराता आ रहा था उसे आज श्रीलंका ने चीन को सौंप दिया। टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार श्रीलंका ने इस बंदर को 99 साल की लीज पर चीन को सौंप दिया है।

विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि दो चाइनीज फर्म हंबनटोटा इंटरनेशनल पोर्ट ग्रुप और हंबनटोटा इंटरनेशनल पोर्ट सर्विस को इस बंदरगाह के परिचालन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जबकि श्रीलंका बंदरगाह प्राधिकरण, बंदरगाह और इसके आस-पास के निवेश क्षेत्र का मालिक होगा।
विज्ञापन


बता दें कि बीते अप्रैल माह में श्रीलंका के प्रधानमंत्री रनिल विक्रमशिंघे ने चीन का दौरा किया था। जिसके बाद उन्होंने पूर्व श्रीलंकाई राष्ट्रपति महिंद्रा राजपक्षे द्वारा अपने गृह क्षेत्र में शुरू की गई चीनी परियोजनों में स्वैप इक्विटी को सहमति दे दी थी। हंबनटोटा के इस बंदरगाह को लेकर श्रीलंका के राजनीतिक हल्कों में खास उत्साह है।

विज्ञापन
विज्ञापन

श्रीलंका का दावा- पोर्ट से आएगा निवेश, बढ़ेगा पर्यटन

Srilanka handover hambantota port to china

श्रीलंकाई प्रधानमंत्री विक्रमसिंघे ने कुछ दिन पहले ही संसद में बयान दिया था हंबनटोटा भारतीय उपमहाद्वीप में एक बड़ी भूमिका निभाएगा। इसके शुरू होने के बाद यहां औद्योगिकरण को बढ़ावा मिलेगा और स्पेशल इकॉनमिक जोन शुरू होंगे। इसके साथ ही यहां पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।

बता दें कि बंदरगाह की लीज के एवज में श्रीलंका को चीन से 300 मिलियन डॉलर की बड़ी रकम मिलेगी, हालांकि विपक्ष इसे बंदरगाह को बेचने का आरोप लगा रहा है।

बता दें कि हंबनटोटा में चीन की मदद से तैयार हुए इस बंदरगाह पर भारत लंबे समय से आपत्ति जताता रहा है। भारत का कहना है कि इस बंदरगाह के कारण उसकी समुद्री सीमाओं और संप्रभुता को नुकसान पहुंचता है। भारतीय महासागर में चीन की दखलअंदाजी से क्षेत्र की शांति और सुरक्षा को भी खतरा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed