फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Srilanka Colombo serial blasts in churches and hotels political leaders and others express grief

आठ बम धमाकों से श्रीलंका में हाहाकार, दुनियाभर में हमले की कड़ी निंदा

Sun, 21 Apr 2019 04:06 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आसिम खान Updated Sun, 21 Apr 2019 04:06 PM IST
विज्ञापन
Srilanka Colombo serial blasts in churches and hotels political leaders and others express grief
श्रीलंका में बम धमाके - फोटो : ANI

ईस्टर संडे के मौके पर श्रीलंका में एक के बाद एक लगातार आठ धमाके हुए हैं। श्रीलंका के तीन चर्चों और तीन पांच सितारा होटलों में हुए बम धमाकों के बाद दोपहर को दो और धमाके हुए। इन धमाकों में अभी तक 158 लोगों की मौत हो चुकी है, लगभग 300 घायल हैं।

विज्ञापन


समाचार एजेंसी एएफपी के अनुसार मरने वालों की संख्या 158 हो गई है। वहीं 35 विदेशी नागरिकों के भी मारे जाने की खबर है। 300 से ज्यादा लोग इन धमाकों में घायल हो गए हैं। कोलंबो नेशनल अस्पताल के अधिकारी ने कहा, 'घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों की संख्या बढ़ने की संभावना है।' श्रीलंका में हुए बम धमाकों को लेकर भारतीय नेताओं और खिलाड़ियों ने दुख जाहिर करते हुए घटना की निंदा की है। 
विज्ञापन


राहुल गांधी ने ट्वीट किया, कोलंबो में कई बम धमाकों की रिपोर्ट से मैं दुखी और परेशान हूं, जिसमें 100 से अधिक लोग मारे गए हैं और 300 से अधिक घायल हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मैं आतंकवाद के इस घृणित कार्य की कड़ी निंदा करता हूं। पीड़ित परिवारों के प्रति मेरी संवेदना। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने धमाकों की कड़े शब्दों में निंदा की है। पीएम मोदी ने कहा, श्रीलंका में हुए भयानक विस्फोटों की कड़ी निंदा करता हूं। हमारे क्षेत्र में इस तरह की बर्बरता के लिए कोई जगह नहीं है। मेरी प्रार्थना पीड़त परिवारों के साथ है। 
 



विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने बम धमाकों को लेकर दुख जताया है। सुषमा ने ट्विटर पर लिखा, 'मैं कोलंबो स्थित भारतीय उच्चायुक्त के साथ लगातार संपर्क में हूं। हम परिस्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।' 

उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने ट्वीट कर कहा, "ईस्टर रविवार के पवित्र अवसर पर कोलंबो में हुए धमाकों में हताहत मासूम नागरिकों और उनके परिजनों के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त करता हूं। इस पावन अवसर पर इस विक्षिप्त हिंसा पर स्तब्ध हूं। इस दुर्घटना में घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए प्रार्थना करता हूं। ईश्वर घायलों और हताहतों के परिजनों को शोक की इस घड़ी में धैर्य और साहस दें।" 

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने ट्वीट किया, श्रीलंका से आ रही परेशान करने वाली खबर पर मैं दुखी और स्तब्ध हूं। हिंसा के सभी रूप अस्वीकार्य हैं। ईस्टर शांति का त्योहार है। मेरी प्रार्थना पीड़ित परिवारों के साथ है। 
 

 कांग्रेस नेता शशि थरुर ने घटना पर दुख जाहिर करते हुए ट्वीट किया, श्रीलंका में चर्च और होटलों में हुए बम विस्फोट की खबर से हैरान और दुखी हूं। असहिष्णुता, कट्टरता और आतंकवाद दुख की कोई सीमा नहीं जानते। उस सुंदर भूमि के पीड़ित परिवारों के लिए मेरी प्रार्थना उनके साथ है। मैं गहरा शोक व्यक्त करता हूं। 
 



भारतीय क्रिकेटर रोहित शर्मा ने ट्वीट किया, मेरी प्रार्थना श्रीलंका के साथ है। वो एक बहुत सुंदर देश है। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed