{"_id":"5a94224f4f1c1bef7b8b9a35","slug":"sridevi-wanted-to-join-politics-just-like-her-co-stars-rajinikanth-and-kamal-haasan","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"राजनीति में आना चाहती थीं श्रीदेवी, पिता की आखिरी ख्वाहिश रह गई अधूरी","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
राजनीति में आना चाहती थीं श्रीदेवी, पिता की आखिरी ख्वाहिश रह गई अधूरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Updated Mon, 26 Feb 2018 08:44 PM IST
विज्ञापन
sridevi
बॉलीबुड अभिनेत्री श्रीदेवी की मौत के बाद एक नई बात सामने आई है। श्रीदेवी राजनीति में कदम रखना चाहती थीं। श्रीदेवी अभिनेता रजनीकांत और कमल हासन की तरह राजनीति में कदम रखना चाहती थीं। श्रीदेवी के बारे में कहा जाता है कि वह कुछ भी बोलने से पहले कई बार सोचती थीं। वह घर हो या बाहर हर शब्द सोच समझकर बोलती थीं। इंटरव्यू के दौरान भी उनसे कई बार सवाल पूछे जाते थे कि उनकी पसंदीदा अभीनेत्री या अभिनेत्रा कौन है, तब भी वह किसी का नाम नहीं लेती थीं। वह किसी का भी नाम लेने पर कहती थीं कि वह मेरे परिवार के सदस्य की तरह है। लेकिन वह किसी का नाम नहीं लेती थीं।
बॉलीवुड में उन्होंने वो मुकाम पाया जो आजकल हर अभिनेत्री पाना चाहती है। लेकिन एक समय ऐसा भी था जब श्रीदेवी राजनीति में आना चाहती थीं। वह कमल हासन और राजनीकांत की तरह राजनीति में आना चाहती थीं। हालांकि यह बात उन्होंने राजनीकांत और कमल हासन के राजनीति में आने की घोषणा से पहले कही थी।

पिता चाहते थे श्रीदेवी राजनीति में आकर विरासत आगे ले जाए
Sridevi
- फोटो : Instagram
हालांकि उन्होंने कहा था कि वह राजनीति के बारे में ज्यादा नहीं जानती हैं। लेकिन उनका राजनीति में आने का एकमात्र कारण था कि ऐसा उनके पिता चाहते थे। श्रीदेवी के पिता चाहते थे कि बेटी राजनीति में आए। वह चाहते थे कि श्रीदेवी राजनीति में आए क्योंकि श्रीदेवी के चाचा विधायक थे। वह चाहते थे कि श्रीदेवी इस विरासत को आगे ले जाए।
जब एक इंटरव्यू में उनसे पूछा गया कि आप राजनीति में क्यों आना चाहती है? इस पर उन्होंने कहा कि वह वो सब करेंगी जो उनके माता पिता चाहते हैं। उनसे पूछा गया कि आप राजनीति में आकर क्या करेंगी? इस पर उन्होंने कहा कि उनके पापा उनको सलह देंगे कि क्या करना है क्या नहीं। हालांकि उनकी और उनके पिता की यह ख्वाहिश अधूरी रह गई।
श्रीदेवी हमेशा अपनी बेटियों के साथ रहना चाहती थीं चाहे वह जहां भी रहें। वह अपने किसी भी अनमोल क्षण को याद नहीं करती थीं लेकिन वह अपनी बेटी जाह्नवी की बॉलीवुड में एंट्री को लेकर बहुत उत्सुक थीं।