फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sridevi Funeral: Final rite and Cremation of bollywood queen Sridevi Kapoor

पंचतत्व में विलीन हुईं 'रूप की रानी' श्रीदेवी, चाहने वालों ने नम आंखों से दी श्रद्धांजलि

Wed, 28 Feb 2018 05:25 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Updated Wed, 28 Feb 2018 05:25 PM IST
विज्ञापन
Sridevi Funeral: Final rite and Cremation of bollywood queen Sridevi Kapoor
Sridevi Funeral - फोटो : ANI

देश की पहली फीमेल सुपरस्टार श्रीदेवी का पार्थिव शरीर पंचतत्व में विलीन हो गया है। मुंबई के विले पार्ले सेवा समाज शवदाह गृह में उनके का दाह-संस्कार हुआ। उनके पति बोनी कपूर ने उन्हें मुखाग्नि दी। पूरा देश भारी दिल और नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दे रहा है। दुबई में एक पारिवारिक शादी समारोह में शामिल होने गईं 54 वर्षीय श्रीदेवी का देहांत 24 फरवरी को हुआ था।

विज्ञापन


पद्मश्री से सम्मानित श्रीदेवी का असली नाम श्री अम्मा यांगर अय्यपन था। उन्हें चांदनी, लम्हे, मिस्टर इंडिया, चालबाज, नगीना, सदमा जैसी हिट हिंदी फिल्मों के लिए हमेशा याद किया जाएगा। 
विज्ञापन


4 साल की उम्र से शुरू हुआ श्रीदेवी का फिल्मी सफर 50 साल लंबा चला। इस दौरान उन्होंने कई भाषाओं की 300 फिल्मों में काम किया। उम्र के साथ-साथ श्रीदेवी के रूप और अभिनय में निखार आता चला गया। श्रीदेवी ने उस दौर में फिल्मी जगत में अपनी पहचान बनाई जब बॉलीवुड पर पुरुष सुपर स्टारों का कब्जा हुआ करता था। अमिताभ, रजनीकांत, कमल हसन, जितेंद्र और अनिल कपूर जैसे कलाकारों के साथ काम करके उनके सिर पर भारत की पहली फीमेल सुपरस्टार का ताज सजाया।  
विज्ञापन
विज्ञापन


अपने करियर के चरम पर पहुंचने के बाद श्रीदेवी ने वो वक्त भी देखा जब उनका जादू फीका पड़ने लगा था। 90 के दशक में उनके करियर पर ब्रेक लग गया। उनकी फिल्में नहीं चल रहीं थी। यही वो वक्त था जब श्रीदेवी और बोनी कपूर की नजदीकियां बढ़ीं और दोनों ने शादी कर ली। 

15 साल के ब्रेक के बाद जब वह पर्दे पर वापिस आईं तो ठीक वैसे ही आईं जैसे किसी फिल्म में सुपरस्टार की एंट्री हुआ करती है। बॉक्स ऑफिस ने श्रीदेवी का स्वागत भव्य अंदाज में किया। आखिरी बार उन्हें पर्दे पर मॉम फिल्म में देखा गया था। 


रुपहले पर्दे की 'चांदनी' के दुनिया छोड़ने की खबर ने उनके फैन्स, परिवार और पूरे बॉलीवुड को 'सदमा' दे दिया। हर दिल अजीज श्रीदेवी के निधन को लाखों-करोड़ों लोगों ने नम आंखों के साथ श्रद्धांजलि दी। वह आज भले ही पंचतत्व में विलीन हो गईं हो लेकिन लाखों लोगों के दिलों में हमेशा जिंदा रहेंगी।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed