फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sridevi Death: her last journey would commence from the club to the crematorium near Pawan Hans

अंतिम सफर पर 'चांदनी', जानिए अब तक की 10 बड़ी बातें

Wed, 28 Feb 2018 10:29 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 28 Feb 2018 10:29 AM IST
विज्ञापन
Sridevi Death: her last journey would commence from the club to the crematorium near Pawan Hans
श्रीदेवी

शनिवार को बॉलीवुड की पहली महिला सुपरस्टार श्रीदेवी ने दुबई होटल के अपने कमरे में अंतिम सांस ली। मंगलवार को उनका पार्थिव शरीर दुबई से भारत लाया गया। उनके परिवार की तरफ से जारी बयान के मुताबिक आज सुबह 9.30 बजे से 12.30 बजे तक का वक्त अंतिम दर्शन के लिए तय किया गया है।

विज्ञापन


उनकी मौत से जुड़ी 10 बड़ी बातें

1. एक बयान जारी कर श्रीदेवी के परिवार ने लोगों के लिए एक्ट्रेस के अंतिम दर्शन करने का समय सुबह 9.30 बजे से 12.30 बजे तक का रखा गया है।

2. श्रीदेवी का अंतिम संस्कार पवन हंस श्मशान घाट में किया जाएगा। उनकी आखिरी यात्रा क्लब से लेकर श्मशान घाट तक जाएगी। यह दूरी 7 किलोमीटर की है। अंतिम संस्कार दिन के 3.30 बजे होगा।
विज्ञापन


3. लोखंडवाला में स्थित कपूर निवास पर हजारों फैंस की भीड़ उस समय से उनके अंतिम दर्शन का इंतजार कर रही थी जब उनका पार्थिव शरीर लेकर एंबुलेंस एयरपोर्ट से वहां नहीं पहुंचा। एक्ट्रेस ने पुरुष सुपरस्टार प्रभुत्व वाली इंडस्ट्री में पहली महिला सुपरस्टार का तमगा हासिल किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


4. दुबई प्रशासन ने सभी औपचारिकताओं को पूरा करने में तीन दिनों का समय लगाया। दुबई में भारतीय राजदूत नवदीप सूरी ने बताया कि उन्होंने प्रशासन के साथ मिलकर काम किया ताकि प्रक्रिया को जितना जल्दी हो सके खत्म किया जा सके। सूरी एक्ट्रेस के परिवार के संपर्क में थे। उन्होंने कहा- तबाही और दुख उनके चेहरे पर साफ दिखाई दे रहा था। यही आप उम्मीद करते हैं।

5. फोरेंसिक रिपोर्ट के अनुसार एक्ट्रेस की मौत बेहोश होने के बाद गलती से डूबने की वजह से हुई। दुबई सरकार के मीडिया दफ्तर ने कहा कि केस को अब बंद कर दिया गया है।

6. बोनी कपूर दुबई में थे, जहां मंगलवार को उनका साथ देने के लिए अर्जुन कपूर पहुंचे। कपूर के भतीजे सौरभ मल्होत्रा ने मोर्चरी के बाहर इंतजार किया और शव के साथ प्रत्यारोपण केंद्र तक गए।

7. श्रीदेवी की 20 साल की बेटी जाह्नवी और 17 साल की खुशी मुंबई में थी। जहां रविवार से ही फिल्मी दुनिया के सितारे अनिल कपूर के घर पहुंच रहे थे। अनिल श्रीदेवी के देवर होने के साथ ही कई फिल्मों में को-स्टार भी रह चुके हैं।

8. बोनी कपूर, खुशी कपूर और श्रीदेवी दुबई में भांजे मोहित मारवाह के शादी मे शामिल होने के लिए गए थे। शादी खत्म होने के बाद बोनी और खुशी 20 फरवरी को मुबंई लौट आए थे। जबकि श्रीदेवी वहीं रुकी थी। शनिवार को फिल्म निर्माता अपनी पत्नी को सरप्राइज देने के लिए वापस दुबई गए। कपल डिनर पर साथ जाने वाला था लेकिन बाथरूम में उनकी मौत हो गई।

9. पांच दशक लंबे अपने करियर में श्रीदेवी ने 4 साल की उम्र से ही काम करना शुरू कर दिया था। उन्होंने तमिल, तेलुगू, कन्नड़ और मलयालम फिल्मों में काम किया था जिसके बाद उनके बॉलीवुड करियर की शुरूआत हुई। मौत से 24 घंटे से भी पहले उन्होंने एक तस्वीर को रीट्वीट करते हुए खुद को एक्टर-मां-हाउसवाइफ-एक्टर बताया था।


10. श्रीदेवी ने 15 साल बाद 2012 में गौरी शिंदे की फिल्म इंग्लिश विंग्लिश के जरिए वापसी की थी। इसके बाद उन्होंने तमिल में पुली और पिछले साल मॉम फिल्म में काम किया था। उनकी आखिरी फिल्म दिसंबर में रिलीज होने वाली शाहरुख खान की जीरो होगी। जिसमें उनका स्पेशल अपीयरेंस है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed