{"_id":"5dc2ee198ebc3e5b49278411","slug":"sri-lankan-passenger-causing-trouble-by-doing-yoga-in-airplane-in-banaras","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीलंकाई नागरिक के योग से परेशान हुए हवाई जहाज के यात्री, चालक दल ने चेन्नई में उतारा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
श्रीलंकाई नागरिक के योग से परेशान हुए हवाई जहाज के यात्री, चालक दल ने चेन्नई में उतारा
Wed, 06 Nov 2019 09:30 PM IST
आसिम खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
Published by: आसिम खान
Updated Wed, 06 Nov 2019 09:30 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हवाई जहाज में यात्रा करते समय योग और दूसरी कसरतें करके, साथ के मुसाफिरों के लिए मुश्किलें पैदा कर रहे एक यात्री को बुधवार को जबरन विमान से उतार दिया गया। श्रीलंका का यह नागरिक बनारस से विमान में चढ़ा था और वह कोलंबो जा रहा था।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि उसकी हरकतों से परेशान चालक दल के सदस्यों से उससे अनुरोध किया कि वह ऐसा न करे क्योंकि साथ के यात्रियों को परेशानी हो रही है पर वह नहीं माना। इसके बाद मजबूरन सीआईएसएफ को बुलाना पड़ा और इसके जवानों ने उसे पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
इस निजी विमान सेवा ने उसका कुछ किराया तक वापस कर दिया। मामले में औपचारिक शिकायत न मिलने के कारण उसे यहां के श्रीलंका उपउच्चायुक्त कार्यालय में सौंप दिया गया। उसके पास श्रीलंका और अमेरिका दोनों जगह के पासपोर्ट थे।
विज्ञापन