{"_id":"64bf7c4e71044594d80739d8","slug":"sri-lankan-navy-arrests-nine-indian-fishermen-accused-poaching-in-its-territorial-waters-2023-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sri Lanka: श्रीलंका ने नौ भारतीय मछुआरों को पकड़ा, मोदी-विक्रमसिंघे की मुलाकात के बाद भी हल नहीं हुआ मसला","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Sri Lanka: श्रीलंका ने नौ भारतीय मछुआरों को पकड़ा, मोदी-विक्रमसिंघे की मुलाकात के बाद भी हल नहीं हुआ मसला
Tue, 25 Jul 2023 01:10 PM IST
Jeet Kumar
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो
Published by: Jeet Kumar
Updated Tue, 25 Jul 2023 01:10 PM IST
सार
श्रीलंका की नौसेना ने अपने जलक्षेत्र में अवैध रूप से मछली पकड़ने के आरोप में नौ भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया है साथ उनके दो ट्रॉलर भी जब्त किए हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : Social Media
विस्तार
श्रीलंका की नौसेना ने अपने जलक्षेत्र में अवैध रूप से मछली पकड़ने के आरोप में नौ भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया है साथ उनके दो ट्रॉलर भी जब्त किए हैं। इसको लेकर मंगलवार को एक आधिकारिक बयान जारी किया गया जिसमें बताया गया कि भारतीय मछुआरों की गिरफ्तारियां डेल्फ्ट द्वीप, जाफना के पास की गईं। श्रीलंकाई नौसेना ने कहा कि सभी मछुआरे तमिलनाडु के हैं जिन्हें सोमवार को पकड़ा गया था। यह घटना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और श्रीलंकाई राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे के बीच 21 जुलाई को हुई बैठक के बाद सामने आई है।
विज्ञापन
श्रीलंकाई नौसेना ने एक बयान में कहा कि श्रीलंका नौसेना और तट रक्षक ने 24 जुलाई की रात को एक विशेष अभियान चलाया इस दौरान श्रीलंकाई जलक्षेत्र से भारतीय मछुआरों को पकड़ा, ऑपरेशन के तहत दो भारतीय ट्रॉलरों को नौ भारतीय नागरिकों के साथ जाफना के डेल्फ्ट द्वीप के पास श्रीलंकाई जलक्षेत्र में अवैध शिकार करते हुए पकड़ा गया।
विज्ञापन
आगे विज्ञप्ति में कहा गया है कि भारतीय मछुआरों को जब्त किए गए उनके ट्रॉलरों को कांकेसंथुराई बंदरगाह लाया गया और उन्हें आगे की कानूनी कार्यवाही के लिए मैलाडी मत्स्य निरीक्षक को सौंप दिया जाएगा। आगे बताया कि नौसेना विदेशी मछली पकड़ने वाले ट्रॉलरों की अवैध मछली पकड़ने की कार्यों पर अंकुश लगाने के लिए श्रीलंकाई जल क्षेत्र में नियमित गश्त और अभियान चला रही है।
विज्ञापन
वहीं, श्रीलंकाई जलक्षेत्र में इस महीने के दौरान भारतीय मछुआरों की यह दूसरी गिरफ्तारी थी। नौ जुलाई को भी श्रीलंकाई नौसेना ने देश के क्षेत्रीय जल में कथित रूप से अवैध शिकार करने के आरोप में दो ट्रॉलर पर सवार 15 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया।
9 जुलाई को, श्रीलंकाई नौसेना ने देश के क्षेत्रीय जल में कथित रूप से अवैध शिकार करने के आरोप में दो ट्रॉलर पर सवार 15 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया। अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा पार करने और श्रीलंकाई जल में मछली पकड़ने के आरोप में भारतीय मछुआरों को श्रीलंकाई अधिकारियों द्वारा समय-समय पर पकड़े जाने की घटनाएं होती रही हैं। इस मुद्दे पर कई बार बड़े स्तर पर बातचीत भी हुई हैं लेकिन इस बावजूद इस तरह की समस्या सामने आती रहती हैं।
सीएम ने विदेश मंत्री को लिखा खत
गिरफ्तारी पर चिंता जताते हुए राज्य के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने विदेश मंत्री जयशंकर से पत्र लिखकर अनुरोध किया है कि बिना देर किए सभी मछुआरों की रिहाई के लिए राजनयिक प्रयास किए जाएं। स्टालिन ने कहा, प्रधानमंत्री मोदी और श्रीलंकाई राष्ट्रपति की बैठक से उम्मीद थी कि भारत-श्रीलंका के मछुआरों के जीवनयापन से जुड़े इस मुद्दे पर ठोस नतीजे निकलेंगे, लेकिन जमीन पर हालात में कोई बदलाव नहीं है।
श्रीलंकाई नौसेना करती है ज्यादती...
भारतीय मछुआरों का कहना है कि उनके पास इस तरह के उपकरण नहीं हैं, जो समुद्र में सटीक स्थिति की जानकारी दे सकें, लिहाजा कई बार गलती से सीमा के करीब या पार पहुंच जाते हैं। श्रीलंकाई नौसेना अक्सर बेवजह परेशान करती है और कई बार तो बोटों को तोड़ भी दिया जाता है।
मोदी-विक्रमसिंघे के बीच हुई थी चर्चा...
बैठक के बाद पीएम मोदी ने कहा था, आज हमने मछुआरों की आजीविका से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा की। हम इस बात से सहमत हैं कि हमें इस मामले में मानवीय दृष्टिकोण के साथ आगे बढ़ना चाहिए। कई बार उच्चस्तरीय बातचीत के बाद भी मछुआरों की गिरफ्तारी का मसला हल नहीं हुआ।