फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   'Sri Lankan Naval vessel rammed into our boat,' allege Tamil Nadu fishermen

Tamil Nadu: मछुआरों का आरोप- जानबूझकर मछली पकड़ने वाली नाव से टकराया श्रीलंकाई नौसेना का जहाज, लाखों का नुकसान

Wed, 11 Sep 2024 11:13 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: निर्मल कांत Updated Wed, 11 Sep 2024 11:13 PM IST
सार

Tamil Nadu: तमिलनाडु के नागपट्टिनम जिले के मछुआरों ने बुधवार को आरोप लगाया कि एक श्रीलंकाई नौसेना का जहाज जानबूझकर उनकी मछली पकड़ने वाली नाव से टकराया, जिससे उनकी नाव पलट गया।

विज्ञापन
'Sri Lankan Naval vessel rammed into our boat,' allege Tamil Nadu fishermen
मछुआरा (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

तमिलनाडु के नागपट्टिनम जिले के मछुआरों ने बुधवार को आरोप लगाया कि एक श्रीलंकाई नौसेना का जहाज जानबूझकर उनकी मछली पकड़ने वाली नाव से टकराया, जिससे उनकी नाव पलट गया। इस घटना में मछुआरों को चोटें आईं और उनके मछली पकड़ने के उपकरण व अन्य सामग्री को नुकसान पहुंचा, जिनकी कीमत लाखों रुपये है। 

विज्ञापन


इन मछुआरों में शामिल सक्थिवेल ने नागपट्टिनम में पत्रकारों को बताया कि 10 सितंबर की शाम को चार मछुआरे कोडियक्कारी तट के पास मछली पकड़ने के लिए नाव में थे। उसी दौरान एक विदेशी जहाज ने उन्हें धीमा नाव चलाने का संकेत दिया। मछुआरों ने तुरंत उनका आदेश मान लिया और हाथ उठाकर संकेत दिया। लेकिन नौसेना का जहाज उनकी नाव से टकरा गया, जिससे उनकी नाव पलट गई। वे समुद्र में मछली के जाल में फंसे। जिससे उन्हें चोटें आईं और संघर्ष करना पड़ा। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि मछली पकड़ने की जाल, जीपीएस आधारित संचार उपकरण, मछलियों को रखने के लिए आईस-बॉक्स, मोबाइल फोन सभी खराब हो गए हैं। इनकी कुल कीमत करीब 6.5 लाख रुपये है। मछुआरों ने कहा कि श्रीलंकाई नौसेना के कर्मियों ने कर्मियों ने उन्हें लाइफ जैकेट प्रदान किए और फिर अन्य मछुआरों ने उनकी मदद की। कई घंटों तक संघर्ष करने के बाद पलटी हुई नाव पलटने में मछुआरे सफल रहे और उसे मछली पकड़ने के बंदरगाह तक ले आए।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed