{"_id":"64e4c71cfa8b5176bc07dced","slug":"sri-lankan-high-commissioner-to-india-milinda-moragoda-congratulate-india-over-chandrayaan-3-2023-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"India-Sri Lanka: श्रीलंका के उच्चायुक्त ने चंद्रयान-3 को लेकर दी बधाई, कहा- यह भारत के लिए गर्व का क्षण","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
India-Sri Lanka: श्रीलंका के उच्चायुक्त ने चंद्रयान-3 को लेकर दी बधाई, कहा- यह भारत के लिए गर्व का क्षण
Tue, 22 Aug 2023 08:03 PM IST
Jeet Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Jeet Kumar
Updated Tue, 22 Aug 2023 08:03 PM IST
सार
भारत में श्रीलंका के उच्चायुक्त मिलिंडा मोरागोडा ने चंद्रयान-3 को लेकर भारत को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि यह भारत के लिए गौरव का क्षण है, बल्कि हमारे लिए भी क्योंकि हम भी उपमहाद्वीप का हिस्सा हैं।
विज्ञापन
भारत में श्रीलंका के उच्चायुक्त मिलिंडा मोरागोडा
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश-दुनिया की नजर चंद्रयान-3 पर टिकी हैं। हर भारतीय चांद मिशन चंद्रयान-3 की सफल लॉन्चिंग का गवाह बनना चाहता है, चंद्रयान-3 की सॉफ्ट लैंडिंग से हर किसी को उम्मीद है। इस बीच भारत में श्रीलंका के उच्चायुक्त मिलिंडा मोरागोडा ने चंद्रयान-3 को लेकर भारत को बधाई दी है।
विज्ञापन
चंद्रयान-3 भारत के लिए गौरव का क्षण
उन्होंने कहा कि यह भारत के लिए गौरव का क्षण है, बल्कि हमारे लिए भी क्योंकि हम भी उपमहाद्वीप का हिस्सा हैं, भारत को बधाई। आगे बोले कि मुझे लगता है कि भारत के साथ एक रिश्ता ये है कि हमारा डीएनए एक है और दूसरा हमारी सभ्यता है, ओडिशा उस रिश्ते का प्रतीक है। हम भारत और श्रीलंका को एक साथ जोड़ने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि हमारे राष्ट्रपति (रानिल विक्रमसिंघे) ने जुलाई में भारत का दौरा किया था और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की थी। उस यात्रा के बाद जारी किया गया सामान्य दृष्टिकोण वक्तव्य बिजली, पेट्रोलियम और विमानन और समुद्री साझेदारी में और साझेदारी थी। यहां तक कि भौतिक साझेदारी की भी परिकल्पना की गई है। हम तेल पाइपलाइनों, लगातार उड़ानों और नौका सेवाओं के बारे में बात कर रहे हैं।
विज्ञापन